Thursday, March 12, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीVivo ला रहा 7200mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन, कंफर्म हुई...

Vivo ला रहा 7200mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन, कंफर्म हुई लॉन्च डेट


Vivo T5x 5G- India TV Hindi
Image Source : VIVO
वीवो T5x जल्द भारत में होगा लॉन्च

Vivo ने हाल ही में Y51 Pro 5G भारत में लॉन्च किया है। यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरे के साथ आता है। अब कंपनी एक और 7200mAh बैटरी वाले सस्ते फोन को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह फोन Vivo T4x का अपग्रेड मॉडल होगा। वीवो ने इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। Vivo T5x को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया गया है, जहां फोन का डिजाइन और कुछ फीचर्स सामने आए हैं।

Vivo T5x कब होगा लॉन्च?

वीवो ने अपने आधिकारिक X हैंडल और फ्लिपकार्ट के जरिए कंफर्म किया है कि इसे 17 मार्च को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। फोन का लुक और डिजाइन Vivo Y51 Pro की तरह ही है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। साथ ही, फोन में सेल्फी के लिए सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन मिलेग। यही नहीं, वीवो का यह फोन iPhone की तरह डायनैमिक आईलैंड फीचर से लैस होगा।

Vivo T5x 5G के फीचर्स (संभावित)

चीनी कंपनी का यह सस्ता स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। वीवो T सीरीज का यह फोन अब तक की सबसे बड़ी बैटरी 7200mAh के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 मिलेगा। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 डस्ट और वाटरप्रूफ रेसिस्टेंस फीचर्स भी मिलेंगे।

कंपनी की तरफ से इस अपकमिंग फोन के किसी स्पेसिफिकेशन को आधिकारिक तौर पर रिवील नहीं किया गया है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फोन के डिजाइन के मुताबिक बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है। वीवो का यह फोन भारत में 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। Vivo T4x को कंपनी ने भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। हालांकि, यह फोन अभी 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – लॉन्च से पहले दिखा OnePlus 15T का हैंड्स-ऑन वीडियो, सभी फीचर्स हुए रिवील, जानें क्या होगी कीमत





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments