Wednesday, March 11, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीVivo Y51 Pro 5G ने लॉन्च होते ही दिया धांसू ऑफर, 7200mAh...

Vivo Y51 Pro 5G ने लॉन्च होते ही दिया धांसू ऑफर, 7200mAh बैटरी वाले फोन पर 2500 रुपये का कैशबैक


Vivo Y51 Pro 5G- India TV Hindi
Image Source : VIVO
वीवो Y51 प्रो 5G

Vivo Y51 Pro 5G Launch: वीवो Y51 प्रो 5G भारत में लॉन्च हो गया है और आज चीन की टेक फर्म वीवो ने इसे इंडिया में एंट्री कराई है। वीवो की नई Y सीरीज के स्मार्टफोन एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदे जा सकते हैं। ये दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये फोन डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस है और इसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन शूटर होगा। 

Vivo Y51 Pro 5G की भारत में कीमत कितनी होगी और कहां उपलब्ध होगा?

Vivo Y51 Pro 5G के बेस वेरिएंट के लिए आपको 24,999 रुपये खर्च करने होंगे और ये कीमत इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। वहीं 8GB+256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको कुल 27,999 रुपये का खर्च करना होगा।

कंपनी का स्पेशल ऑफर क्या है?

वीवो ने शुरुआती कस्टमर्स के लिए एक शानदार ऑफर निकाला है जिसके तहत 16 मार्च से पहले इस हैंडसेट को खरीदने वालों को सीधा 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।  ये फोन आज 11 मार्च से भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। ये फोन दो कलर में अवेलेबल है जिनके नाम फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर में मिल रहे हैं। 

फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानिए

वीवो Y51 प्रो 5जी एक डुएल सिम स्मार्टफोन है जो कि एंड्रॉइड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। इसमें 6.75-इंच की एलसीडी स्क्रीन है और ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें 83 परसेंट NTSC कवरेज मिल रही है। हैंडसेट में कंपोजिट प्लास्टिक बैक पैनल मिल रहा है और टेक फर्म का दावा है कि ये फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है जिससे इसे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

Vivo Y51 Pro 5G में 4nm ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-टर्बो चिपसेट मिलता है और इसमें 8जीबी का LPDDR4x RAM मिल रहा है, इसके साथ 256जीबी का UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000-सीरीज चिपसैट मिल रहा है और इसमें 7200mAh की बैटरी मिल रही है जो कि 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें 

Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्मार्टफोन आज से खरीद सकते हैं आप, जानें तीनों फोन के लिए कितना करना होगा खर्च





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments