Monday, March 9, 2026
HomeखेलSuryakumar Yadav T20 Trophy Photoshoot; Team India Adalaj Ni Vav Visit

Suryakumar Yadav T20 Trophy Photoshoot; Team India Adalaj Ni Vav Visit


स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कप्तान सूर्या ट्रॉफी के साथ अडालज नी वाव पहुंचे। - Dainik Bhaskar

कप्तान सूर्या ट्रॉफी के साथ अडालज नी वाव पहुंचे।

टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में स्थित ऐतिहासिक स्थल अडालज नी वाव पहुंचे। टीम इंडिया लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गई है।

टीम ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। वहीं, टीम के कुछ प्लेयर्स को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इसमें संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा शामिल हैं। संजू ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूमकर फोटो शेयर की।

सूर्या की अडालज नी वाव में 3 तस्वीरें देखें…

कप्तान सूर्यकुमार यादव गुजरात के ऐतिहासिक स्थल अडालज नी वाव पहुंचे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव गुजरात के ऐतिहासिक स्थल अडालज नी वाव पहुंचे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव अडालज नी वाव के अंदर जाते हुए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव अडालज नी वाव के अंदर जाते हुए।

टीम इंडिया की इस जीत का पूरे देश में जश्न मनाया गया। बतौर कप्तान सूर्या ने पहली ICC ट्रॉफी जीती।

टीम इंडिया की इस जीत का पूरे देश में जश्न मनाया गया। बतौर कप्तान सूर्या ने पहली ICC ट्रॉफी जीती।

अब पढ़िए किस प्लेयर ने क्या पोस्ट किया

भारतीयों का सपना- सूर्या कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक अरब भारतीयों का सपना है। उन्होंने टीम पर गर्व जताया और समर्थन देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद कहा।

वर्ल्ड चैंपियन बनना बचपन का सपना था- तिलक तिलक वर्मा ने भी पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि वर्ल्ड चैंपियन बनना उनके बचपन का सपना था और इस टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है।

संजू ने ट्रॉफी को चूमते हुए फोटो शेयर की टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने ट्रॉफी को चूमते हुए तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि उन्होंने हमेशा चमत्कारों पर भरोसा किया है।

कप्तान सूर्या चैंपियन बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे रविवार को फाइनल मैच के बाद सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे।

सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया भारत के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने टीम के लिए लगातार 3 मैचों में फिफ्टी लगाई। सैमसन ने बैटिंग के लिए चैलेंजिंग पिच पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली। वे इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

15वां शताब्दी में बना था अडालज नी वाव अडालज नी वाव गुजरात के गांधीनगर के पास स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी है, जिसे 15वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यह पांच मंजिला गहरी संरचना अपनी बारीक नक्काशी, स्तंभों और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के शानदार मिश्रण के लिए प्रसिद्ध है। उस समय इसे यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए पानी का मुख्य स्रोत और विश्राम स्थल के रूप में बनाया गया था। आज यह गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और अपनी खूबसूरत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया

टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments