Saturday, March 7, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाInd vs NZ T20 Final: रेलवे का क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा तोहफा!...

Ind vs NZ T20 Final: रेलवे का क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा तोहफा! दिल्ली से साबरमती के लिए चलाई फुल AC स्पेशल ट्रेन, फटाफट बुक कर लें टिकट


क्रिकेट प्रेमियों के...- India TV Paisa

Photo:INDIAN RAILWAYS क्रिकेट प्रेमियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद पहुंचना चाहते हैं, लेकिन फ्लाइट टिकट महंगे होने और ट्रेनों में सीट न मिलने से कई फैंस परेशान थे। ऐसे में भारतीय रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से साबरमती के बीच एक फुल एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

यह ट्रेन खासतौर पर उन फैंस के लिए चलाई जा रही है जो फाइनल मैच का रोमांच स्टेडियम में जाकर महसूस करना चाहते हैं। रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04062 आज यानी 7 मार्च 2026 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं, जिनमें यात्रियों के लिए 3rd AC और 2nd AC श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चूंकि यह पूरी तरह एसी कोच वाली ट्रेन है, इसलिए लंबी दूरी का सफर यात्रियों के लिए आरामदायक रहेगा।

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को चुनिंदा स्टेशनों पर ही रुकने की सुविधा दी है, ताकि यात्रियों को जल्दी से जल्दी उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर स्टेशन पर ठहरेगी। इन शहरों से भी क्रिकेट फैंस आसानी से इस ट्रेन में सवार होकर अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

टिकट बुकिंग शुरू, जल्दी करें रिजर्वेशन

रेलवे के मुताबिक इस स्पेशल ट्रेन की सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। चूंकि टी20 फाइनल को लेकर फैंस में भारी उत्साह है, इसलिए टिकट तेजी से बुक होने की संभावना है। ऐसे में अगर आप भी स्टेडियम में बैठकर मैच का रोमांच देखना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अपनी सीट बुक कर लेना बेहतर होगा।

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी राहत

फ्लाइट टिकटों की बढ़ती कीमत और ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बीच रेलवे की यह पहल क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इससे दिल्ली और आसपास के शहरों से अहमदाबाद जाने वाले हजारों फैंस को आसानी से यात्रा करने का मौका मिलेगा और वे भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले रोमांचक टी20 फाइनल का मजा लाइव स्टेडियम में उठा सकेंगे।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments