Saturday, March 7, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारBalen Shah Set to Become Nepal PM as RSP Surges, CPN-UML Faces...

Balen Shah Set to Become Nepal PM as RSP Surges, CPN-UML Faces Heavy Defeat


काठमांडू8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

RSP ने अब तक 23 सीटें जीत ली हैं, जबकि 95 पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने अब तक सिर्फ 1 सीट जीती है, जबकि 12 सीटों पर वे आगे हैं।

केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें सिर्फ 10 हजार वोट मिले हैं, जबकि बालेन शाह को 39 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।

पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58% लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

नेपाल में 2 तरीके से सांसदों का चुनाव

नेपाल में चुनाव की व्यवस्था मिश्रित चुनाव प्रणाली पर आधारित है। यानी यहां दो तरीकों से सांसद चुने जाते हैं- सीधे चुनाव से और पार्टी को मिले कुल वोट के हिसाब से।

सीधा चुनाव (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट)

संसद की 275 में से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होता है। हर इलाके (निर्वाचन क्षेत्र) में लोग अपने उम्मीदवार को वोट देते हैं। जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वही जीतता है।

वोट % के आधार पर सीटें (प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन)

बाकी बची 110 सीटें पार्टियों को मिले कुल वोट प्रतिशत के आधार पर मिलती हैं। इसमें वोटर किसी उम्मीदवार को नहीं बल्कि किसी पार्टी को वोट देती है। पूरे देश में पार्टी को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसी हिसाब से उन्हें संसद में सीटें मिलती हैं।

इस सिस्टम का मकसद यह है कि छोटे दलों और अलग-अलग सामाजिक समूहों को भी संसद में जगह मिल सके और कोई एक पार्टी पूरी तरह हावी न हो।

नेपाल चुनाव के अबतक के नतीजे…

पार्टी जीत बढ़त
राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी 23 95
नेपाली कांग्रेस 5 9
CPN-UML 1 12
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) 2 9
अन्य 0 5

नेपाल चुनाव से जुड़ीं 3 तस्वीरें…

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर नारे लगाते हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर नारे लगाते हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ को बजाते हुए।

नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ को बजाते हुए।

नेपाल चुनाव के नतीजे के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल में युवाओं का विदेश जाना बड़ा चुनावी मुद्दा

नेपाल में इस बार चुनाव के दौरान युवाओं का बड़े पैमाने पर विदेश जाना एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है। देश में रोजगार के सीमित अवसरों के कारण हर साल बड़ी संख्या में युवा काम की तलाश में खाड़ी देशों, मलेशिया और अन्य देशों का रुख करते हैं। इसका असर नेपाल की अर्थव्यवस्था, समाज और परिवारों पर भी पड़ रहा है।

इसी वजह से लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने चुनावी वादों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। दलों का कहना है कि युवाओं को विदेश जाने के लिए मजबूर होने की बजाय देश के भीतर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलना चाहिए।

नेपाली कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि विदेश जाने वाले युवाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता और परामर्श की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे विदेश में काम करते समय आने वाली मानसिक और सामाजिक चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सकें।

वहीं नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) ने वादा किया है कि विदेश में काम करने के लिए जाने वाले लोगों को भारी कर्ज लेने की मजबूरी कम की जाएगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सस्ती बनाने की बात कही गई है।

इसके अलावा कुछ राजनीतिक दलों ने यह भी कहा है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूलने वाले दलालों और एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार को मजबूत निगरानी व्यवस्था बनानी होगी।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झापा-5 में बालेन 29,000 वोटों से आगे

नेपाल के झापा निर्वाचन क्षेत्र-5 की सीट इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां वोटों की गिनती के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के उम्मीदवार बालेन शाह बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

बालेन को अब तक 39,284 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 10,293 वोट मिले हैं। यानी बालेन, ओली से लगभग चार गुना ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

खबरों के अनुसार इस सीट पर अब तक करीब 62,100 वोटों की गिनती हो चुकी है। यहां कुल एक लाख से ज्यादा वोट डाले गए थे।

बालेन शाह और केपी शर्मा ओली दोनों को ही अपनी-अपनी पार्टियों की तरफ से प्रधानमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन ने सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए नेपाल को बधाई दी

चीन ने नेपाल को चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए बधाई दी है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘हमें खुशी है कि नेपाल अपने पॉलिटिकल एजेंडा को आसानी से आगे बढ़ा रहा है।’ उन्होंने कहा कि पड़ोसी होने के नाते चीन नेपाल के साथ अपने रिश्तों को महत्व देता है।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल के ‘लाइट मैन’ कुलमन घिसिंग चुनाव हारे

उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व ऊर्जा मंत्री कुलमान घिसिंग चुनाव हार गए हैं। वे पीएम पद के दावेदार माने जा रहे थे।

घिसिंग नेपाल के ‘लाइट मैन’ कहे जाते हैं। देशभर में बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए उन्हें यह उपाधि दी गई थी।

वे चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के राजू नाथ पांडे ने 7,586 वोटों से हराया। वे काठमांडू-3 सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सड़कों पर जश्न मना रहे बालेन शाह समर्थक

बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) जीत के करीब है। पार्टी के समर्थक जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड जीते

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भी उन कुछ बड़े नेताओं में शामिल हैं जो इस चुनाव में जीतने में सफल रहे। उन्होंने लगातार पांचवीं बार चुनाव जीता है।

उन्हें रुकुम ईस्ट-1 सीट से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुना गया है। इस सीट पर उन्होंने 10,240 वोटों से जीत दर्ज की।

उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सीपीएन-यूएमएल के लीलामणि गौतम थे, जिन्हें 3,462 वोट मिले।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी केंद्र) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के विलय के बाद बनी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में प्रचंड समन्वयक थे और इसी पार्टी ने यह सीट जीती।

हालांकि, उनकी पार्टी के अलावा नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल जैसी दूसरी पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों का इस चुनाव में प्रदर्शन कमजोर रहा।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बालेन शाह की पार्टी जीत के करीब

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बालेन शाह की पार्टी (RSP) अब तक 23 सीटें जीत चुकी है, जबकि 95 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओली 29 हजार वोटों से पीछे

काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं। वोटों की गिनती के अनुसार शाह को 39,284 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 10,293 वोट मिले हैं। वे करीब 29 हजार वोटों से पीछे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments