Wednesday, March 4, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीMacBook Neo आज हो सकता है लॉन्च, Apple का अब तक का...

MacBook Neo आज हो सकता है लॉन्च, Apple का अब तक का सबसे अफोर्डेबल लैपटॉप होने की उम्मीद


MacBook- India TV Hindi
Image Source : APPLE STORE
मैकबुक

MacBook Neo: एप्पल ने इस हफ्ते के आखिर में लॉन्च होने वाले अपने नए बजट MacBook का नाम अनजाने में ही उजागर कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple की यूरोपीय कंप्लाइंस वेबसाइट पर MacBook Neo नाम की डिवाइस का जिक्र कुछ समय के लिए दिखाई दिया, जिसे बाद में हटा दिया गया। अनुमान है कि यह लैपटॉप MacBook Air से नीचे की श्रेणी में आएगा और इसमें iPhone के A-सीरीज चिप का इस्तेमाल हो सकता है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि लागत कम रखने के लिए MacBook Neo में True Tone डिस्प्ले, P3 वाइड कलर सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं नहीं होंगी।

मैकरूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मैकबुक नियो डिवाइस का जिक्र करने वाली एक रेगुलेटरी लिस्ट ऐप्पल की वेबसाइट पर कुछ समय के लिए दिखाई दी, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Apple इस डिवाइस की घोषणा बुधवार यानी आज ही एक न्यूज रूम अपडेट के जरिए कर सकती है, न कि किसी भव्य लॉन्च इवेंट के जरिए। यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में मीडिया ब्रीफिंग आयोजित करेगी, जहां पत्रकारों को लैपटॉप की एक झलक देखने को मिल सकती है।

मैकबुक नियो के प्रोसेसर पर क्या है संकेत

पहले की रिपोर्टों से हिंट मिलता है कि Apple MacBook Air से नीचे के एक किफायती MacBook मॉडल के रूप में MacBook Neo को लॉन्च कर सकता है। उम्मीद है कि MacBook Neo में मौजूदा Mac कंप्यूटरों में इस्तेमाल होने वाले M-सीरीज चिप्स के बजाय iPhone-क्लास A-सीरीज चिप, जैसे कि A18 Pro या इससे नया A19 Pro प्रोसेसर, का इस्तेमाल किया जाएगा।

MacBook Neo के कलर्स और कीमत को लेकर क्या है हिंट

यह लैपटॉप नीले, हरे, पीले और गुलाबी रंगों में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर (लगभग 55,300 रुपये) से 799 डॉलर (लगभग 73,700 रुपये) के बीच होने की संभावना है। अगर इस कीमत सीमा के भीतर लॉन्च होता है, तो मैकबुक नियो एप्पल के मैक लाइनअप में सबसे किफायती लैपटॉप बन जाएगा।

MacBook नियो में होगा कम महंगे कंपोनेंट्स का इस्तेमाल

ऐसी अफवाहें हैं कि MacBook Neo में 12.9 इंच का डिस्प्ले होगा और कीमत कम रखने के लिए इसमें कम महंगे कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। MacBook Neo में कनेक्टिविटी के लिए दो USB-C पोर्ट, एक MagSafe चार्जिंग पोर्ट और Wi-Fi 7 सपोर्ट हो सकता है, शायद Apple के इन-हाउस वायरलेस सॉल्यूशन के बजाय MediaTek Wi-Fi और ब्लूटूथ चिप देखी जा सकती है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि MacBook Neo में True Tone डिस्प्ले सपोर्ट, P3 वाइड कलर गैमट और हाई-इम्पीडेंस हेडफोन सपोर्ट जैसी सुविधाएं नहीं होंगी। Neo वेरिएंट का डिस्प्ले MacBook Air में मौजूद 500-निट पैनल से कम ब्राइट भी हो सकता है।

स्टोरेज विकल्पों में क्या हो सकता है ऑप्शन

मैकबुक नियो में अन्य संभावित कमियों में बैकलिट कीबोर्ड की अनुपस्थिति, धीमी एसएसडी स्टोरेज और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का न होना शामिल है। स्टोरेज विकल्पों में 256GB और 512GB वेरिएंट के साथ-साथ एडूकेशन फील्ड के यूजर्स के लिए 128GB का मॉडल भी शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें 

भारतनेट कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ को 3942 करोड़ रुपये की मंजूरी, डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments