
आईफोन 17 प्रो पर ऑफर
Amazon पर चल रहे मेगा फोन मेनिया सेल में iPhone 17 Pro की कीमत में भारी कटौती की गई है। एप्पल के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro के 512GB वाले मॉडल को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर यह सेल 22 फरवरी यानी रविवार तक चलेगी। इस सेल में iPhone के अलावा Samsung, OnePlus, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के फोन काफी सस्ते में खरीदे जा सकेंगे।
iPhone 17 Pro पर बंपर ऑफर
iPhone 17 Pro का 512GB वाला वेरिएंट भारत में 1,54,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए इस प्रीमियम आईफोन को अमेजन पर चल रहे सेल में 9,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। अमेजन पर आईफोन की खरीद पर 5,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से iPhone 17 Pro 512GB की खरीद पर कुल 9,000 रुपये बचाए जा सकेंगे। इसे 1,45,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
iPhone 17 Pro के फीचर्स
आईफोन 17 प्रो में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें OLED स्क्रीन दी गई है, जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने सिरैमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल दिया है। फोन में एल्युमीनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है।
एप्पल का यह आईफोन A19 Pro Bionic प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें कंपनी ने वेपर चेंबर दिया है, जो आईफोन को गर्म होने से बचाता है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 Pro के मुकाबले 40% बेहतर है। इसमें कंपनी ने 6 कोर वाला 3nm प्रोसेसर यूज किया है।
iPhone 17 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। एप्पल के इस आईफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलेगा। यह फोन iOS 26 के साथ आता है, जिसमें कंपनी ने नया यूजर इंटरफेस दिया है।
यह भी पढ़ें – साइबर फ्रॉड रोकने के लिए Airtel का बड़ा ऐलान, भारत में बना रहा AI रिसर्च सेंटर


