
सैमसंग गैलेक्सी S25 प्लस
Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में बंपर प्राइस कट किया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से लगभग 30,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे सेल में सैमसंग का यह फोन काफी सस्ते में मिलेगा। कंपनी 25 फरवरी को नई Galaxy S26 सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। नई सीरीज के लॉन्च से पहले पिछले साल आए Galaxy 25 Plus को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy S25 Plus पर ऑफर
सैमसंग के इस फोन को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 25,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। प्राइस कट के बाद यह फोन 74,994 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 4,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह से सैमसंग का यह फोन 69,194 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रहे सेल में सैमसंग का यह फोन अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 Plus के फीचर्स
सैमसंग का यह फोन 6.65 इंच के Quad HD+ डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर करती है।
Galaxy S25 Plus के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,900mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा 45W तक वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन IP68 रेटेड है।
यह भी पढ़ें – Sarvam: गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने वाला देसी AI लॉन्च, जानें कैसे करें डाउनलोड


