Saturday, August 8, 2026
Homeअर्थव्यवस्था7 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी के भाव में ₹2800 तक की...

7 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी के भाव में ₹2800 तक की तेजी, सोना भी हुआ महंगा


7 August, 2026 Gold/Silver Rate: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर अच्छी तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में जहां सोने के भाव में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें 1 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। बताते चलें कि इस हफ्ते सोने और चांदी के भाव में शानदार तेजी देखने को मिली है

आज सोने के भाव में अबतक 866 रुपये तक की तेजी दर्ज

शुक्रवार को सुबह लगभग 10.55 बजे, 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 842 रुपये (0.57 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 497 रुपये की बढ़त लेकर 1,49,355 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो गुरुवार को 1,48,858 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,49,724 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,49,164 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, कल के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 866 रुपये तक बढ़ चुकी हैं।

चांदी की कीमतों में शानदार बढ़त

शुक्रवार को 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2514 रुपये (1.11 प्रतिशत) की शानदार तेजी के साथ 2,28,350 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2157 रुपये की तेजी के साथ 2,27,993 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो गुरुवार को 2,25,836 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,28,700 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,27,481 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। कल के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 2864 रुपये तक बढ़ चुका है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बंपर तेजी

गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की गई थी, जबकि चांदी के भाव भी अच्छी बढ़त लेकर बंद हुए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,800 रुपये बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसके साथ ही, सोने का भाव 7 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। जबकि, चांदी की कीमतें 2,100 रुपये बढ़कर 2,34,800 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें

जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों के लिए बुरी खबर, डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किए नए कार्यकारी आदेश





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments