Saturday, August 22, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी3 सितंबर को लॉन्च होगा Vivo का 10000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेंगे...

3 सितंबर को लॉन्च होगा Vivo का 10000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स


Highlights

  • Vivo चीन के बार 10000mAh बैटरी वाला पहला फोन लॉन्च करेगा।
  • कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है।
  • इसे मलेशिया, पाकिस्तान समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

Vivo अगले महीने 10000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। वीवो मलेशिया ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। इसके अलावा इसे पाकिस्तान में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। वीवो का यह फोन Vivo V80 Lite के नाम से पेश किया जाएगा।

मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मलेशिया में इस फोन को 3 सितंबर शाम के 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पिंक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। फोन के पोस्टर के मुताबिक, इसमें 10,000mAh बैटरी मिलेगी। यह चीनी कंपनी का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा, जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी जाएगी। इससे पहले कंपनी Vivo V600 Pro को चीनी मार्केट में 10,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च कर चुकी है।

vivo v80 lite

Image Source : VIVO MALASIYAवीवो वी80 लाइट

इससे पहले Vivo V80 Lite को SIRIM समेत कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है, जिसका मॉडल नंबर V2626 है। वहीं, गीकबेंच पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ वीवो का फोन देखा गया है, जिसमें MediaTek Dimensity 7300e मिलेगा। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो के इस फोन में 6GB रैम और Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।

Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्जन

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोन भारत में पिछले दिनों लॉन्च हुए Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। हालांकि, फोन की बैटरी में कंपनी बड़ा अपग्रेड करने वाली है। भारत में लॉन्च हुए Vivo S2 में 7050mAh की बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Vivo S2 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – iPhone 16 की कीमत में कटौती, 14000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments