Saturday, May 23, 2026
Homeअर्थव्यवस्था23 मई 2026: पेट्रोल-डीजल आज फिर महंगा हुआ, 10 दिनों से भी...

23 मई 2026: पेट्रोल-डीजल आज फिर महंगा हुआ, 10 दिनों से भी कम समय में तीसरी बार हुआ कीमतों में इजाफा


नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 10 दिनों से भी कम समय में तीसरी बार ये कीमतें बढ़ी हैं।

दिल्ली में अब कितनी हुई कीमत?

  • पेट्रोल- 99.51 रुपए प्रति लीटर
  • डीजल- 92.49 रुपए प्रति लीटर

बीते 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम

  • 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
  • 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था।
  • पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो चुका है।

हालही में पीएम मोदी ने की थी देश से ईंधन बचाने की अपील

गौरतलब है कि बीते दिनों पीएम मोदी ने देश से अपील की थी कि वह ईंधन बचाने की कोशिश करे। इसके बाद तमाम राज्यों के सीएम, मंत्री और अन्य बड़े नेताओं ने अपने काफिलों को छोटा कर दिया था और ईंधन की बचत कर जनता को संदेश देने की कोशिश की थी। खुद पीएम मोदी का काफिला भी छोटा किया गया था।

इसके बाद ये खबरें भी सामने आई थीं कि देश में कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ है और कई जगहों पर ईंधन खत्म हो गया है। हालांकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ये आश्वासन दिया था कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने कहा था कि अफवाहों पर ध्यान ना दें, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। 

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल सप्लाई को लेकर तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। इस बीच खबर मिली थी कि भारत ने मई में सस्ते कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी, जिससे आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर प्रेशर कम हो सकता है और कीमतें भी गिर सकती हैं। दरअसल जानकार ये मानते हैं कि अगर भारत सस्ता कच्चा तेल खरीदता रहा तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर हो सकता है और ये कम भी हो सकती हैं।

हालांकि अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments