बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन एक बार फिर नजर आने वाली हैं. करीब 22 साल बाद दोनों सितारे फिल्म में साथ काम करते दिखेंगे, जिसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइड हैं.
90 के दशक में अक्षय और रवीना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में गिनी जाती थी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, ऐसे में आइए जानते हैं अक्षय कुमार और रवीना टंडन की उन 7 फिल्मों के बारे में कितनी हिट साबित हुईं और कितनी फ्लॉप.
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्में
अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने टोटल 7 फिल्मों में एक साथ काम किया है. जिनमें मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, दावा, बारूद, कीमत, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, पुलिस फोर्स जैसी फिल्म शामिल हैं.
‘मोहरा’
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की पहली फिल्म ‘मोहरा’ थी. ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी और इसके निर्देशक राजीव राय थे. ये एक बहुत बड़ी सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म का गाना ‘तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त’ भी काफी पॉपुलर रहा. इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इसने 12.01 करोड़ का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ेंः शिफॉन साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं सेलिना जेटली, शेयर की दिलकश फोटोज, फैंस बोलें- मेरी क्रश
‘मैन खिलाड़ी तू अनाड़ी’
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की दूसरी फिल्म ‘मैन खिलाड़ी तू अनाड़ी’ थी, जो साल 1994 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को समीर मलकान ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इसने 7.88 का कलेक्शन किया था.
‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’
अक्षय कुमार और रवीना टंडन तीसरी बार फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में एक साथ दिखे थे. इस फिल्म को उमेश मेहरा ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म हिट साबित हुई थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 14.39 का कारोबार किया था.

‘दावा’
‘दावा’ साल 1997 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन सुनील अग्निहोत्री ने किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक साथ नजर आए थे. हालांकि, ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 3.36 का कारोबार किया था और फ्लॉप साबित हुई थी.

‘बारूद’
‘बारूद’ साल 1998 में रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन हैं. ये भी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसने 4.85 करोड़ की कमाई की थी.
‘कीमत’
साल 1998 में आई फिल्म कीमत में भी अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक साथ नजर आए थें. ये फिल्म भी फ्लॉप थी. बॉ़क्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, इसने 5.18 करोड़ का कलेक्शन किया था.
‘पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी’
दिलीप शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी’ भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. अक्षय कुमार और रवीना टंडन की इस फिल्म ने बॉ़क्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 119.5 लाख की कमाई की थी. ये साल 2004 में रिलीज हुई थी और दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी.

ये भी पढ़ेंः Friday Box Office Clash: जून के दूसरे हफ्ते बड़ा क्लैश, आमने-सामने होंगे कंगना रनौत-दिलजीत दोसांझ, कौन मारेगा बाजी?
कब रिलीज होगी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ?
‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसमें अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अलावा, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई बड़े कलाकार शामिल है.



