Saturday, May 30, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी2 जून को लॉन्च होगा Redmi का धमाकेदार 5G फोन, कीमत हुई...

2 जून को लॉन्च होगा Redmi का धमाकेदार 5G फोन, कीमत हुई लीक, मिलेगी 7560mAh की बैटरी


Redmi अगले महीने की शुरुआत में अपने एक और दमदार फोन को लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन 2 जून को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस फोन को पिछले दिनों ही चीनी बाजार में पेश किया गया है। इस फोन को Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने फोन का माइक्रो पेज भी बनाया है, जहां फोन के कई फीचर्स रिवील हुए हैं। रेडमी का यह फोन 7560mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 4 जून को Xiaomi 17T को भी भारत में लॉन्च करेगी।

Redmi Turbo 5 के संभावित फीचर्स

चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 के फीचर्स की बात करें तो इसमं 6.59 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को भी सपोर्ट कर सकता है। रेडमी के इस फोन के डिस्प्ले में 480Hz का टच सैम्प्लिंग रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

रेडमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। फोन में 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा। Redmi Turbo 5 में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगा, जो डिवाइस को पानी और धूल मिट्टी से बचाएगा। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

Redmi Turbo 5 संभावित फीचर्स
डिस्प्ले 6.59 इंच, OLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Ultra
बैटरी 7560mAh, 100W
स्टोरेज 16GB, 512GB
कैमरा 50MP + 8MP, 20MP
OS Android 16, HyperOS

इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा दिया जाएगा। इसमें 7,560mAh की दमदार बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। वहीं, फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कितनी होगी कीमत?

Redmi Turbo 5 को भारत में मिड बजट रेंज में पेश किया जा सकता है। यह फोन 30,000 से 35,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया धांसू फोन, स्विमिंग पूल में भी कर सकते हैं फोटोग्राफी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments