Wednesday, September 9, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी12 सितंबर को खत्म होगा BSNL का खास ऑफर, मिल रही 47...

12 सितंबर को खत्म होगा BSNL का खास ऑफर, मिल रही 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी


BSNL ने पिछले महीने फ्रीडम ऑफर की घोषणा की थी। इस ऑफर में यूजर्स को कंपनी के एनुअल प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। यूजर्स को इसमें अब 365 दिनों की बजाय 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी का यह ऑफर 12 सितंबर को खत्म होने जा रहा है। अगर, आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं तो इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

BSNL ने अपने X हैंडल से इस ऑफर के खत्म होने की जानकारी दी है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ऑफर कंपनी के 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान पर मिल रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी यानी कुल 412 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा 94GB एक्स्ट्रा डेटा 4700 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का एक्स्ट्रा लाभ मिलेगा।

2399 रुपये वाला एनुअल प्लान

BSNL ने अपने इस एनुअल प्लान को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है। इस प्लान में मिलने वाली बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान 2399 रुपये में आता है। इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलने के बाद यूजर्स को अब इसमें मिलने वाले सभी ऑफर का लाभ 412 दिनों तक मिलता रहेगा।

इससे पहले भी कंपनी ने एक और फ्रीडम ऑफर की घोषणा की थी, जिसमें यूजर्स को Sony LIV, Zee5 और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन महज 150 रुपये में ऑफर किया जा रहा है। यह प्लान 199 रुपये का है, लेकिन फ्रीडम ऑफर में यह प्लान 49 रुपये सस्ता मिल रहा है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द 5G सर्विस भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नए 4G मोबाइल टावर 5G रेडी हैं, जिसकी वजह से सर्विस लॉन्च होते ही लोगों को 5G सर्विस का लाभ मिलने लगेगा। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति को बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड 2 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने वाला है। इसके लिए इंटिग्रेटेड कस्टमर सपोर्ट सिस्टम भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Vivo V80 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा जबरदस्त कैमरा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments