Thursday, May 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी11,999 रुपये में मिल रहा Redmi का लेटेस्ट 5G फोन, iPhone 16...

11,999 रुपये में मिल रहा Redmi का लेटेस्ट 5G फोन, iPhone 16 जैसा है लुक


Redmi के हाल में लॉन्च हुए सस्ते 5G फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। आईफोन 16 की तरह दिखने वाला यह बजट फोन महज 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर शुरू हुए Great Summer Sale में रेडमी के इस फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दिए जा रहे हैं। यह फोन 6,300mAh बैटरी, 50MP कैमरे जैसे फीचर्स से लैस है।

Redmi के फोन पर ऑफर

चीनी कंपनी Xiaomi ने हाल ही में Redmi A7 Pro 5G को भारतीय बाजार में पेश किया है। रेडमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसे भारत में 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। अमेजन पर शुरू हुए सेल में फोन की खरीद पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह फोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स

Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। रेडमी का यह फोन Unisco T8300 5G चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Redmi A7 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisco T8300 5G
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 6300mAh, 15W
कैमरा 32MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3

Redmi A7 Pro 5G के बैक में 32MP का मेन रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ LED फ्लैश लाइट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। Redmi A7 Pro 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W का चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में WiFi, Blutooth, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – OnePlus ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, 18999 रुपये में मिलेगी 7000mAh की बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments