Saturday, August 8, 2026
Homeव्यापार100 रुपए में डिजिटल गोल्ड ले रहे Gen Z, इसे खरीदने का...

100 रुपए में डिजिटल गोल्ड ले रहे Gen Z, इसे खरीदने का तरीका क्या है?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह ऐप्स से आसानी से खरीदें, पर 3% GST का ध्यान रखें।

Gen Z Digital Gold Investment: अक्सर लोग कमाई के साथ-साथ बचत और निवेश करने के बारे में भी सोचते हैं, क्योंकि नौकरी के बाद यही सेविंग उनके काम आती है. ऐसे में भारत में सोने को केवल गहनों के तौर पर ही नहीं देखा जाता है, बल्कि इसे निवेश का भी एक अच्छा जरिया समझा जाता है.

Gen Z केवल रील्स, सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अब आज की नई पीढ़ी भी डिजिटल गोल्ड में निवेश कर रही है. ऐसे में हो सकता है कई लोगों को डिजिटल गोल्ड के बारे में जानकारी न हो. क्या आप जानते हैं डिजिटल गोल्ड में निवेश करना काफी सस्ता है. इसकी शुरुआत महज 100 रुपये से की जाती है. 

गोल्ड मार्केट की तस्वीर बदल रहे हैं Gen Z

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की स्वर्णिम उड़ान 2047 रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ समय में भारत के गोल्ड मार्केट में Gen Z की अहम भूमिका होगी. आज की पीढ़ी बढ़ती निवेश की समझ के कारण Gen Z सोने को पैसा बढ़ाने का एक अच्छा ऑप्शन भी समझ रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक,  Gen Z अब सोना और ज्वेलरी खरीदने की बजाय डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और सॉवरन गोल्ड बॉन्ड(SGB) में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. डिजिटल गोल्ड की मदद से अब युवाओं के लिए कम पैसे में निवेश करना आसान हो गया है. इसके साथ ही घर में सोना रखने की चिंता भी कम हो गई है. 

शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें

डिजिटल गोल्ड खरीदने के फायदे क्या हैं?

  • इसका सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि डिजिटल गोल्ड में 100 रुपये में निवेश किया जा सकता है.
  • इसके साथ ही ज्यादातर प्लेटफॉर्म 24 कैरेट 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना उपलब्ध कराते हैं.
  • वहीं जब आप डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो उसे सुरक्षित वॉल्ट में रखा जाता है.
  • इसको लॉकर या घर में रखना की जरूरत नहीं पड़ती.
  • अगर जरूरत पड़ती है तो आप इसे कभी भी बेच सकते हैं.
  • अगर आप गोल्ड घर पर रखना है तो आप बाद में इसे सिक्के या गोल्ड बार के रूप में घर पर मंगवा सकते हैं.

क्या सच में 100 रुपये में खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड?

अगर आपको डिजिटल गोल्ड खरीदना है तो इसका प्रोसेस काफी आसान है. 

  • इसके लिए सबसे पहले आप PhonePe, Paytm,Google Pay या Jar जैसे ऐप को खोलें.
  • इसके बाद ऐप में Gold या Digital Gold सेक्शन पर जाएं.
  • फिर अपनी पसंद के मुताबिक 100, 500  रुपये या कोई भी राशि दर्ज करें.
  • अब UPI या नेट बैंकिंग की मदद से भुगतान कर दें.
  • जब पेमेंट हो जाएगी तो उतनी कीमत का 24 कैरेट सोना आपके डिजिटल अकाउंट में जुड़ जाएगा. 

निवेश से पहले ही जान लें कुछ जरूरी बातें

  • डिजिटल गोल्ड खरीदते समय 3 प्रतिशत GST देना पड़ता है.
  • वहीं खरीदने और बेचने की कीमत में भी फर्क हो सकता है.
  • इसके अलावा डिजिटल गोल्ड पर RBI या SEBI की निगरानी नहीं होती है.
  • अगर आप चाहते हैं सोना घर पर मंगवाना तो उसके लिए डिलीवरी के चार्ज अलग होते हैं.

Gen Z का गोल्ड के प्रति बदलता नजरिया

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के घरों में बड़ी मात्रा में सोना रखा हुआ है. अगर इस सोने को गोल्ड मॉनेटाइजेशन जैसी योजनाओं के जरिए वित्तीय व्यवस्था से जोड़ दिया जाए तो लगभग 315 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक वैल्यू का लाभ देश को हो सकता है. यानी आने वाले कुछ सालों में Gen Z का गोल्ड के प्रति बदलता नजरिया देश के गोल्ड मार्केट को नई दिशा दे सकती है.

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे FD के नियम, स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए RBI ने किए 3 बड़े बदलाव



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments