Friday, May 1, 2026
Homeअर्थव्यवस्थासोना हो गया ₹2000 प्रति 10 ग्राम महंगा, चांदी में हुई ये...

सोना हो गया ₹2000 प्रति 10 ग्राम महंगा, चांदी में हुई ये हलचल, जानें आज का भाव


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते सोना 2,000 रुपये की बढ़त के साथ 10 ग्राम के लिए 1,54,800 रुपये (सभी कर सहित) पर पहुंच गया, जो 1.31 प्रतिशत की वृद्धि है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में गिरावट 

खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी विशेषज्ञ सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से सोने को मजबूती मिली है। हालिया गिरावट के बाद निचले स्तर पर हुई खरीदारी ने भी कीमतों को सहारा दिया है। इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी 1,800 रुपये यानी लगभग 1 प्रतिशत टूटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में यह 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज का रुझान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में तेजी रही। स्पॉट गोल्ड 91.80 डॉलर यानी 2.02 प्रतिशत बढ़कर 4,635.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 3.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। डॉलर इंडेक्स 0.27 प्रतिशत गिरकर 98.69 पर आ गया, जिससे अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना सस्ता हो गया और इसकी मांग को समर्थन मिला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जैसा कि बाजार को पहले से उम्मीद थी। हालांकि, नीति निर्माताओं के बीच मतभेदों ने आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि फिलहाल अतिरिक्त ब्याज दर वृद्धि की संभावना कम है, जिससे कीमती धातुओं को मजबूती मिली है। अब निवेशकों की नजर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की आगामी नीतिगत घोषणा पर टिकी है, जिससे आगे सोने की कीमतों की दिशा तय होने की उम्मीद है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments