Thursday, June 25, 2026
Homeखेलसाई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक लगाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए...

साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक लगाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए का स्कोर 333/4; ध्रुव जुरेल और शेख रशिद की फिफ्टी




इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। भारतीय ओपनर साई सुदर्शन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का नौवां शतक लगाया। उन्होंने 19 चौकों की मदद से 132 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान ध्रुव जुरेल 68 और शेख रशिद 53 रन बनाकर नाबाद हैं। आयुष पांडे 25, देवदत्त पडिक्कल 12 और ऋतुराज गायकवाड 22 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल और रशिद के बीच पांचवे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका-ए के लिए दिलुम सुदीरा 2 विकेट लिए। चमिका गुणासेकरा और रविंदु फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला। साई सुदर्शन के फर्स्ट क्लास में 2500 से ज्यादा रन इस मैच से पहले तक साई सुदर्शन ने 40 फर्स्ट क्लास मैचों की 68 पारियों में 2672 रन बनाए थे। उन्होंने 8 शतक और 10 अर्धशतकों लगाए थे। उनका औसत 39.29 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 213 रन रहा है। ध्रुव जुरेल ने चुनी बल्लेबाजी इंडिया-ए के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान उन्होंने कहा कि हम बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका-ए पर दबाव बनाना चाहते हैं। साई और आयुष ने मजबूत शुरुआत दिलाई
इंडिया-ए को साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 गेंद में 78 रन जोड़े। इसके बाद साई ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार। श्रीलंका-ए: पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलो मैथ्यूज फर्नांडो, कविंदु पथिरत्ने, दुलाज समुधिता, चमिका गुणशेखरा, दिलुम सुदीरा। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments