Saturday, September 19, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, क्लोजिंग ऑक्शन के बाद सेंसेक्स लाल निशान...

शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, क्लोजिंग ऑक्शन के बाद सेंसेक्स लाल निशान में बंद; मगर अदाणी पोर्ट का स्टॉक भागा


भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को आखिरी वक्त पर जबरदस्त ड्रामा और उलटफेर देखने को मिला। दिनभर की बढ़त के बाद क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के दौरान आई अचानक मुनाफावसूली से बीएसई का सेंसेक्स लाल निशान में फिसल गया। दोपहर 3:15 बजे तक सेंसेक्स 245 अंक मजबूत स्थिति में था, लेकिन 3:30 बजे के अंतिम बंद भाव में यह 20 अंक (0.03%) टूटकर 74,295 पर बंद हुआ।  हालांकि, एनएसई का निफ्टी 50 अपनी बढ़त कायम रखने में कामयाब रहा और 76 अंक (0.33%) उछलकर 23,346 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स (India VIX) 7.57% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जो बाजार में अंडरलाइंग मजबूती का संकेत देता है।

अदाणी पोर्ट्स में बंपर तेजी, पॉवरग्रिड और एचडीएफसी बैंक भी चमके

सेंसेक्स में सुस्ती के बावजूद निफ्टी के कई शेयरों में तगड़ी लिवाली देखने को मिली। अदाणी पोर्ट्स का शेयर आज टॉप गेनर रहा 3.72% की जोरदार तेजी के साथ ₹1,801.00 के स्तर पर बंद हुआ और आ टॉप गेनर्स में शामिल रहा। इसके अलावा,  

  • पावर ग्रीड: 2.47% बढ़कर ₹270.00 पर पहुंचा।   
  • HDFC बैंक: 2.26% की मजबूती के साथ ₹729.10 पर बंद हुआ।   
  • भारती एयरटेल: 2.11% उछलकर ₹1,866.00 के स्तर पर रहा।   
  • बजाज फाइनेंस और इंडिगो: क्रमशः 1.08% और 0.93% की बढ़त दर्ज की।   

इसके अलावा इटर्नल (+0.82%), एलएंडटी (+0.78%), एसबीआई (+0.54%) और एक्सिस बैंक (+0.23%) भी हरे निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर टीसीएस (-4.33%), टाइटन (-2.11%), एशियन पेंट्स (-2.00%) और मारुति (-1.98%) में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया।   

स्मॉलकैप और मिडकैप का जलवा, आईटी सेक्टर्स पिछड़े

बड़े सूचकांकों के मुकाबले ब्रॉडर मार्केट में निवेशकों ने खुलकर दांव लगाया। स्मॉलकैप इंडेक्स 1.77% की बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, मिडकैप इंडेक्स भी 1.23% की तेजी दर्ज करने में सफल रहा।  बाजार की चौड़ाई पूरी तरह खरीदारों के पक्ष में रही, जहां 2,531 शेयर बढ़त के साथ और 1,452 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।  सेक्टोरल प्रदर्शन में मेटल्स, मीडिया, रियल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर्स में 1% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, आईटी सेक्टर पर दबाव बना रहा और निफ्टी IT सूचकांक 1.03% टूटकर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- दुनिया में संकट के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, Moody’s ने FY27 की ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments