Monday, July 13, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाशेयर बाजार में दमदार क्लोजिंग! सेंसेक्स 479 अंक उछला, निफ्टी 25700 के...

शेयर बाजार में दमदार क्लोजिंग! सेंसेक्स 479 अंक उछला, निफ्टी 25700 के पार; PSU बैंक और ऑटो शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारी


शेयर बाजार में...- India TV Paisa

Photo:CANVA शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को जोश और भरोसे के साथ कारोबार का अंत किया। दिनभर की मजबूती के बाद प्रमुख सूचकांकों ने शानदार बढ़त दर्ज की और निवेशकों की झोली में अच्छा मुनाफा डाला। कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 479.95 अंक यानी 0.58% की बढ़त के साथ 83,294.66 पर बंद हुआ। वहीं NSE निफ्टी50 141.75 अंक यानी 0.55% चढ़कर 25,713 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। बाजार में करीब 1852 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2274 शेयर गिरावट में बंद हुए और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इससे पहले, दिन की शुरुआत भी अच्छी रही थी। सेंसेक्स करीब 92 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी ने भी मजबूती दिखाई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 600 अंकों तक की छलांग लगाई और बैंकिंग शेयरों की अगुवाई में तेजी बरकरार रही।

PSU बैंक और ऑटो शेयर बने हीरो

सेक्टोरल फ्रंट पर PSU बैंक इंडेक्स में 1.3% की मजबूत तेजी देखी गई। ऑटो, फार्मा, तेल एवं गैस, इंफ्रा और FMCG सेक्टर में भी करीब 0.5% की बढ़त रही। निफ्टी के टॉप गेनर्स में अदाणी पोर्ट्स, डॉ. रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ और नेस्ले शामिल रहे। दूसरी ओर, आईटी सेक्टर पर दबाव बना रहा। आईटी इंडेक्स 1.4% टूट गया। हिंडाल्को, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और सिप्ला जैसे शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई। मेटल सेक्टर भी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

मिडकैप-स्मॉलकैप और रुपया

ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4% गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3% की बढ़त के साथ बंद हुआ। भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 90.88 पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र के 90.98 से बेहतर स्तर है।

वैश्विक संकेतों से मिला सहारा

वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले। हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने रेसिप्रोकल टैरिफ को खारिज करने के बाद बाजारों में राहत दिखी। हालांकि ट्रंप ने 150 दिनों के लिए 15% का नया वैश्विक टैरिफ लागू करने का आदेश भी जारी किया है। इसके बावजूद एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिकी बाजारों में पिछले सप्ताह की मजबूती ने भारतीय बाजार को सहारा दिया।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments