Saturday, May 23, 2026
Homeराजनीतिविजय की TVK के लिए मुश्किलें बढ़ी, तमिलनाडु विधानसभा में विश्वासमत जीतने...

विजय की TVK के लिए मुश्किलें बढ़ी, तमिलनाडु विधानसभा में विश्वासमत जीतने में ‘भ्रष्टाचार’ की सीबीआई जांच का किसने किया अनुरोध


उच्चतम न्यायालय में बुधवार को एक याचिका दायर कर तमिलनाडु विधानसभा में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय द्वारा विश्वास मत जीतने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है और मामले की केंद्रीय अन्वेशण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का अनुरोध किया गया है.

मुख्यमंत्री विजय ने 13 मई को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान 144 वोट हासिल किए, जबकि उनके खिलाफ 22 वोट पड़े.

मदुरै निवासी केके रमेश ने याचिका में आरोप लगाया है कि तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत पर मतदान लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुसार नहीं कराया गया. उन्होंने दावा किया कि टीवीके ने 108 सीट जीतीं, लेकिन विभिन्न पार्टियों के 12 विधायकों के हस्ताक्षर रातों रात प्राप्त कर लिए.

याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि जांच पूरी होने तक तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए.

BRICS summit 2026: भारत-रूस-चीन की तिकड़ी फिर दिखेगी साथ! BRICS में जो होगा…वो होगा असली ग्लोबल पावर बैलेंस

इसमें कहा गया है, ‘‘तमिलनाडु विधानसभा में अन्य पार्टियों के कुछ विधायक कथित रूप से खरीद-फरोख्त में शामिल थे. टीवीके ने कुछ विधायकों को भारी मात्रा में धनराशि दी थी. आरोप हैं कि सौदेबाजी की गई और उन्हें बड़ी रकम बांटी गई”.

याचिका में कहा गया है, ‘‘इसलिए विधानसभा भंग की जाए और मामले को गहन जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाए. जब तक सीबीआई जांच पूरी न हो जाए, तब तक तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए’’.

ट्विशा शर्मा मामले में यूपी के पूर्व DGP विक्रम सिंह का बड़ा बयान, ‘मृतका के परिवार की बातों में…’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments