Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिविजय की TVK के उम्मीदवार एक वोट से जीते, आनंद महिंद्रा ने...

विजय की TVK के उम्मीदवार एक वोट से जीते, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर लिख दी ऐसी बात


तमिलनाडु की तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर टीवीके (TVK) उम्मीदवार सीनिवसा सेतुपति आर ने डीएमके के केआर पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हराया. तमिलनाडु सरकार में मंत्री रह चुके पेरियाकरुप्पन के हार की चर्चा अब पूरे देश में होने लगी है. देश के जाने-माने उद्योगपति और सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले आनंद महिंद्रा ने इसे वोट की सबसे बड़ी ताकत बताया. तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर से टीवीके उम्मीदवार सीनिवसा सेतुपति आर को 83375 वोटो तो डीएमके प्रत्याशी 83374 वोट मिला.

1 वोट से जीतने वाले उम्मीदवार के लिए क्या बोले आनंद महिंद्रा?

आनंद महिंद्रा एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘हाल के राज्य चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं. मेरे लिए इस चुनाव में सबसे यादगार बात तिरुपत्तूर विधानसभा की रही. तमिलनाडु के इस एक चुनावी क्षेत्र में दो मुख्य उम्मीदवारों के बीच 1,66,000 से ज्यादा वोट डाले गए थे. हैरानी की बात ये है कि जीत-हार का फैसला और इतिहास सिर्फ एक वोट से बदल गया. यह तस्वीर देश और दुनिया के हर स्कूल में दिखाई जानी चाहिए. ताकि हर बच्चा यह समझ सके कि जब वे बड़े होंगे तो उनके पास जो सबसे बड़ी ताकत होगी, वह है ‘एक’ की ताकत. उनके एक वोट की ताकत.’

 

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की. इस बीच उन्होंने बुधवार (6 मई 2026) को औपचारिक रूप से राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. अगली सरकार के गठन को लेकर हो रही अटकलों के बीच उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की. इस दौरान विजय के साथ टीवीके के सीनियर नेता भी मौजूद रहे, जिनमें ‘बुस्सी’ आनंद, केए सेंगोट्टैयन, आधव अर्जुन और अरुण राज शामिल थे.

तमिलनाडु चुनाव में टीवीके का शानदार प्रदर्शन

टीवीके ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर शानदार इलेक्शन डेब्यू किया और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन गई. हालांकि, पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के आधे से भी कम रह गई. चुनाव परिणाम के बाद, विजय ने नए चुने गए विधायक और पार्टी के सीनियर नेताओं से बातचीत की. इसके बाद, टीवीके के विधायकों ने मंगलवार (5 मई 2026) को एकमत से उन्हें विधायक दल का नेता चुना, जिससे उनके लिए राज्यपाल के सामने दावा पेश करने का रास्ता साफ हो गया.

ये भी पढ़ें : तमिलनाडु में राहुल गांधी का ‘हाथ’ विजय के साथ, कांग्रेस करेगी TVK का समर्थन





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments