![]()
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजराइल के रिश्तों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इजराइल को आलोचना और विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में इजराइल के लिए जबरदस्त समर्थन देखने को मिलता है। वेस्ट बैंक में गुरुवार को आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारत इजराइल की ग्लोबल रणनीति में बेहद खास जगह रखता है। उन्होंने भारत और इजराइल के रिश्तों को अनोखा बताया और कहा कि भारत के लोगों में इजराइल के प्रति खास लगाव है। नेतन्याहू ने कहा, दुनिया के कई हिस्सों में हमें वैधता खत्म करने की कोशिशों का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा, भारत में इजराइल के लिए बिल्कुल अलग तरह का प्यार है, बेहद जबरदस्त प्यार। मुझे लगता है कि मेरे सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स भारत में हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबर… ओमान 15वां देश जिसपर ट्रम्प ने हमले की धमकी दी:अब तक 7 देशों पर अटैक किया, 4 देशों को अमेरिका में मिलाने की चेतावनी दी ट्रम्प ने बुधवार को ओमान पर हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह ईरान के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट को कंट्रोल करने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसे उड़ा देगा। ओमान 15वां ऐसा देश है जिस पर ट्रम्प ने हमले की धमकी दी है। इतना ही नहीं, ट्रम्प के कार्यकाल में अमेरिका ने 7 देशों पर हमले भी किए हैं। इसमें वेनेजुएला भी शामिल है जहां घुसकर अमेरिका ने राष्ट्रपति का किडनैप कर लिया था। इसके अलावा ट्रम्प 4 देशों पर कब्जा करने की चेतावनी भी दे चुके हैं। इसमें कनाडा, ग्रीनलैंड, वेनेजुएला और क्यूबा शामिल हैं। इसके अलावा ट्रम्प पनामा नहर पर भी कब्जा करने की धमकी दे चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… ट्रम्प जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में फाइटिंग कराएंगे:मुकाबले के लिए स्टेज तैयार हो रहा, 1 लाख लोग फ्री में मुकाबला देखेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 जून को 80 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर व्हाइट हाउस में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के मुकाबले करााए जाएंगे। UFC दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) संस्था है। इसमें अलग-अलग फाइटिंग खेलों के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते हैं। UFC चीफ डाना व्हाइट ने बताया कि व्हाइट हाउस में फाइट कराने का विचार खुद ट्रम्प ने दिया था। उनके मुताबिक इसके लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में खास फाइटिंग एरिया बनाया जा रहा है, जहां 4 हजार से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इसके अलावा व्हाइट हाउस के पास एलिप्स फील्ड में फाइट्स दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। यहां 75 हजार से लेकर 1 लाख लोग मुफ्त में मुकाबला देख सकेंगे। व्हाइट ने बताया कि ट्रम्प चाहते थे कि यह मुकाबला अमेरिका के 250वें स्थापना वर्ष के जश्न का हिस्सा बने। अल जजीरा के मुताबिक, मुख्य मुकाबले में अमेरिकी फाइटर जस्टिन गेथजी और जॉर्जिया के स्टार फाइटर इलिया टोपूरिया आमने-सामने होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
वर्ल्ड अपडेट्स:नेतन्याहू बोले- भारत में इजराइल का जबरदस्त समर्थन, मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वहीं से
RELATED ARTICLES


