Monday, May 4, 2026
HomeBreaking Newsराजस्थान: पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस...

राजस्थान: पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस ने उठाया ये कदम


राजस्थान में कांग्रेस भले ही फिलहाल सत्ता में नहीं हो लेकिन, पार्टी की आंतरिक सियासत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. अब एक बार फिर बीकानेर जिले से उठा तूफान नए सियासी मोड़ पर आ चुका है. पिछले दिनों पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल का कथित ऑडियो वीडियो वायरल होने के चलते प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल देखी गई थी. अब कांग्रेस आलाकमान ने एक्शन लेते हुए प्रदेश अनुशासन समिति को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने दिवंगत नेता रामेश्वर डूडी, वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला और शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर अनर्गल बयानबाजी की है. पूरे मामले की शिकायत दिल्ली तक पहुंची. जिसके बाद प्रदेश अनुशासन समिति को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए.

‘मेरा फोकस चिड़िया की आंख पर निशाना साधने…’, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने फिर दे दिया संदेश

जल्द ही कांग्रेस की प्रदेश अनुशासन समिति की होगी बैठक

कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद अब जल्द ही प्रदेश अनुशासन समिति की बैठक होगी. यह समिति पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल से लिखित में स्पष्टीकरण मांग सकती है. दरअसल कथित ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद जिले के नेताओं ने पूर्व मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया था और जिले के नेताओं ने आलाकमान को शिकायत भी की, जिसके बाद अब मामले की जांच प्रदेश अनुशासन समिति करेगी.

गोविंद राम मेघवाल का पक्ष भी सुनेगी अनुशासन समिति

अनुशासन समिति ऑडियो वीडियो की जांच के साथ-साथ पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल का पक्ष भी सुनेगी, इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री मेघवाल ने पिछले दिनों अपने बयान में कहा था कि यह AI जनरेटेड और तोड़मरोड़ कर पेश किया गया वीडियो है. प्रदेश अनुशासन समिति पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट आलाकमान को भेजेगी. पूरे प्रकरण में अंतिम फैसला दिल्ली से होगा. ऐसे में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments