Tuesday, August 4, 2026
HomeBreaking News'मेरा करियर खत्म हो गया था...', आम्रपाली दुबे की वजह से बच...

‘मेरा करियर खत्म हो गया था…’, आम्रपाली दुबे की वजह से बच पाई थी निरहुआ की डूबती नैया


भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है. दोनों किसी भी फिल्म में आ जाते हैं तो वो हिट हो जाती है. इनका गाना ‘मरून कलर सड़िया’ ने रिकॉर्ड़ तोड़ व्यूज हासिल किए थे. इनके अफेयर के भी काफी चर्चे रहे हैं. ऐसे में अब निरहुआ ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि उनकी डूबती नैया आम्रपाली की वजह से ही बच पाई थी. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.

दरअसल, आम्रपाली दुबे और निरहुआ इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं. इस शो का ग्रैंड प्रीमियर 2 अगस्त को किया गया, जिसमें पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी जैसे स्टार्स पहुंचे. शो में सेलेब्स को लेकर शॉकिंग खुलासे होने वाले हैं. ऐसे में ग्रैंड प्रीमियर में निरहुआ और आम्रपाली ने अपने रिश्ते पर बात की साथ ही बताया कि कैसे यूट्यूब क्वीन के आने से उनकी लाइफ पलट गई.

यह भी पढ़ें: 70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर…सलमान खान ने जेल के दिनों को किया याद

मेरा करियर खत्म हो गया था- निरहुआ
 
आम्रपाली दुबे को लेकर निरहुआ दिनेश लाल यादव कहते हैं, ‘आम्रपाली दुबे ने मुझे नया जीवन दे दिया. क्योंकि 2014 में भी लगभग मेरा करियर खत्म हो गया था. लेकिन आम्रपाली के साथ काम करने के बाद हमने लगातार हिट्स दिए.’

वहीं, निरहुआ को लेकर आम्रपाली कहती हैं, ‘मैं बहुत लकी हूं कि मैंने उनके साथ काम किया. मैं उनके साथ 35-38 फिल्में की है और अब तो वो को-एक्टर कम फैमिली मेंबर ज्यादा लगते हैं.’

मेरा करियर खत्म हो गया था...', आम्रपाली दुबे की वजह से बच पाई थी निरहुआ की डूबती नैया

निरहुआ संग आम्रपाली की पहली मुलाकात
 
इसके साथ ही आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया और कहा, ‘इतना दुबला पतला छोटा सा इंसान कैसे सुपरस्टार हो सकता है? फिर जब मैं अपनी पहली फिल्म के प्रमोशन के लिए गई तो देखा वहां लोग बाइक, छत पर चढ़कर उनको देखने के लिए आए थे. उस समय उनका वो स्टारडम देखकर मैं हैरान रह गई थी. तब मुझे यकीन हुआ कि ये तो बहुत बड़े स्टार हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘कुछ भी नहीं बचा…’, असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

निरहुआ संग थी आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म

गौरतलब है कि निरहुआ दिनेश लाल यादव संग आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म थी. आम्रपाली ने निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया था, जो कि साल 2014 में आई थी. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 50 दिनों तक कमाई करती रही थी और बजट का कई गुना प्रॉफिट कमाया था. इसके बाद दोनों की जोड़ी ने लगातार बैक टू बैक हिट फिल्म दी थी, जिसके जरिए उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया और केमिस्ट्री इस कदर हिट हुई कि लोग उन्हें सच में पति पत्नी मानने लगे थे. अफेयर के चर्चे आज भी रहते हैं.

भोजपुरी से पहले टीवी सीरियल में काम करती थीं आम्रपाली

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियल में काम करती थीं. वो ‘रहना है पलकों की छांव में’ में काम करती थीं. इसमें उनका सुमन का किरदार काफी पॉपुलर था. गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाली आम्रपाली दादी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए भोजपुरी फिल्मों में आई थीं लेकिन वो फिर यहीं की होकर रह गईं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments