Saturday, May 2, 2026
HomeBreaking Newsमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबे ट्रैफिक जाम में फंसी सुप्रिया सुले, वीडियो बनाकर...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबे ट्रैफिक जाम में फंसी सुप्रिया सुले, वीडियो बनाकर अन्य लोगों की बात, कहा- ‘2 घंटे बीत चुके हैं’


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले का शुक्रवार (1 मई, 2026) को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हाईवे पर एक लंबे ट्रैफिक जाम में सैंकड़ों अन्य यात्रियों के साथ फंसी नजर आ रही हैं. दरअसल, NCP (शरद पवार गुट) की सांसद महाराष्ट्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे जा रही थीं, लेकिन वो बीच में मुंबई-पुणे हाईवे पर लंबे जाम में फंस गई.

सुप्रिया सुले ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें वो ट्रैफिक जाम में फंसे आसपास के लोगों से बातचीत करती हुई भी नजर आईं. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस लंबे ट्रैफिक जाम में दो घंटे बीत चुके हैं.

किस कार्यक्रम के लिए पुणे जा रही थीं सुप्रिया सुले?

NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले शुक्रवार (1 मई, 2026) को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर पुणे में आयोजित एक झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं. उसी दिन यशवंतराव चव्हान एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट को आम जनता के लिए खोला गया था. यह भी कहा जा रहा कि यह हाईवे पर यह ट्रैफिक जाम आंशिक रूप से इस वजह से भी हुआ, क्योंकि यह स्टेट हॉलीडे के साथ वीकेंड यानी सप्ताह का अंत भी था और इस दिन बड़ी संख्या में लोग शहर से बाहर जा रहे थे.

सुप्रिया सुले ने जाम में फंसे लोगों से की बातचीत

वीडियो में यह भी नजर आया कि सुप्रिया सुले मराठी भाषा में अपनी गाड़ी के बगल में ट्रैफिक जाम में खड़ी एक लाल हैचबैक कार के चालक से बात कर रही थीं, जो जय महाराष्ट्र कहते हुए उनका साथ देता है.

क्या है मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट?

दरअसल, यशवंतराव चव्हान एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास कॉरपोरेशन (MSRDC) की तरफ से लागू किया गया है. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य मुंबई और पुणे के बीच यात्रा को आसान बनाना, सड़क को ज्यादा प्रभावी बनाना और यात्रा के समय को कम करना है.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (1 मई, 2026) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के 66वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद उन्होंने हुतातमा चौक जाकर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढे़ंः मिडिल ईस्ट की तरह अगर भारत में छिड़ी जंग तो देश कितना तैयार, DRDO चीफ ने बताया कब तैयार होगा सुदर्शन चक्र





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments