राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. दोपहर की धूप ऐसी लग रही है जैसे आग बरस रही हो. सड़कों पर सन्नाटा है, लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. सबसे ज्यादा चिंता बच्चों को लेकर बढ़ गई है, क्योंकि स्कूल आने-जाने में उन्हें तेज धूप और गर्म हवा का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि कई राज्य सरकारों ने बच्चों का ध्यान रखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां या तो पहले कर दी हैं या फिर बढ़ा दी हैं.
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब जैसे राज्यों ने स्कूलों के लिए छुट्टी शेड्यूल जारी कर दिया है. कई राज्यों के शिक्षा विभागों ने स्कूलों को अलग से निर्देश भी दिए हैं. स्कूलों से कहा गया है कि जब तक छुट्टियां शुरू नहीं होतीं, तब तक आउटडोर एक्टिविटी बंद रखी जाए. सुबह की शिफ्ट में ही क्लास ली जाए.
दिल्ली- यूपी का क्या है हाल?
अगर हम देश की राजधानी दिल्ली में स्कूल 11 मई से 1 जुलाई 2026 तक बंद रहेंगे. यहां तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्म हवाओं ने हालात मुश्किल कर दिए हैं. वहीं, यूपी का भी गर्मी को लेकर राजधानी वाला हाल ही है. 20 मई से 15 जून 2026 तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी. नोएडा और गाजियाबाद जैसे जिलों में तो छुट्टियों से पहले ही स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें – CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर अटक रहे छात्र, स्कैन कॉपी लेने में आ रही दिक्कतें बढ़ीं
बिहार और राजस्थान में इतनी छुट्टियां
यूपी से लगे बिहार की बात करें तो राज्य में 1 जून से 20 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि गर्मी का प्रकोप यहां भी कम नहीं है. उधर राजस्थान में सरकार ने 17 मई से 20 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की हैं. यहां कई शहरों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है.
हरियाणा और पंजाब में कब से छुट्टियां
हरियाणा में 1 जून से 30 जून 2026 तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी. सरकार ने स्कूलों को सख्ती से नए शेड्यूल का पालन करने को कहा है. पंजाब में 25 मई से स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी. यहां छुट्टी के बाद 1 जुलाई से दोबारा क्लास शुरू होगी.
अन्य राज्यों का हाल
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 24 अप्रैल से ही स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई थीं, जो 11 जून 2026 तक चलेंगी. वहीं, ओडिशा में 27 अप्रैल से ही स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई थीं. छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक स्कूल बंद हैं.
यह भी पढ़ें – कानून की पढ़ाई में बड़ा बदलाव, अब लॉ कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी BNS और फोरेंसिक इन्वेस्टीगेशन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


