Saturday, August 8, 2026
Homeखेलभारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को फ्री इंट्री:श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला;...

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को फ्री इंट्री:श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला; 15 अगस्त से गॉल में पहला मुकाबला




भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में दर्शकों को फ्री इंट्री मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर इसका ऐलान किया है। भारत इस सीरीज में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों को गेट नंबर-4 से फ्री इंट्री मिलेगी। कोलंबो के SSC मैदान में गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से बिना टिकट एंट्री दी जाएगी। बोर्ड ने दर्शकों से अपील की है कि बड़ी संख्या में मैच देखने आएं। भारत WTC पॉइंट्स टेबल में पाचंवे नंबर पर भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका छठे नंबर पर है। WTC के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज जीतना जरुरुी है। 2017 में भारत ने क्लीन स्वीप किया था भारत ने 2017 में श्रीलंका के पिछले टेस्ट दौरे पर 3-0 से सीरीज जीती थी। टीम ने गॉल में 304 रन, कोलंबो में पारी और 53 रन जीत दर्ज की थी। फिर पल्लेकेले में श्रीलंका को पारी और 171 रन से हराया। श्रीलंका पिछला सीरीज हार कर आ रहा है। टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार मिली थी। ————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, बल्लेबाजों को स्कूली स्पिनरों से प्रैक्टिस कराई श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर जीत की तैयारी में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी टूटी-फूटी पिच बनवाकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments