Friday, July 31, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाबाजार बंद होते-होते बदला पूरा खेल! आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स...

बाजार बंद होते-होते बदला पूरा खेल! आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला, ऑटो शेयरों ने कराया तगड़ा मुनाफा


शेयर बाजार में गुरुवार का कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिनभर कभी बाजार लाल निशान में रहा तो कभी हरे निशान में, लेकिन आखिरी घंटे में हुई जोरदार खरीदारी ने पूरा माहौल बदल दिया। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। खास बात यह रही कि ऑटो और आईटी शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ।

कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा और गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वाले शेयरों से ज्यादा रही।

ऑटो और आईटी शेयरों ने दिखाई दमदार ताकत

बुधवार को निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.6% चढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं रियल्टी सेक्टर सबसे कमजोर रहा और उसका इंडेक्स करीब 2% टूट गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की कमजोरी देखने को मिली।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूजर की लिस्ट

निफ्टी 50 के टॉप गेनर निफ्टी 50 के टॉप लूजर
महिंद्रा एंड महिंद्रा – 2.26% अडाणी पोर्ट्स – 3.38%
कोल इंडिया – 1.79% एचडीएफसी लाइफ – 2.09%
आयशर मोटर्स – 1.67% श्रीराम फाइनेंस – 1.50%
मारुति – 1.66% एसबीआई लाइफ – 1.47%
टाटा मोटर्स – 1.55% जियो फाइनेंशियल  – 1.13%

बाजार की तेजी के पीछे क्या रही वजह?

बाजार में तेजी आने की तीन बड़ी वजहें रहीं। पहली, आईटी शेयरों में लगातार खरीदारी। वैश्विक बाजारों में एआई (AI) से जुड़े शेयरों की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद निवेशकों का रुझान भारतीय आईटी कंपनियों की ओर बढ़ा है। जुलाई में निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 20% की बढ़त की ओर बढ़ रहा है, जो पिछले छह वर्षों की सबसे बड़ी मासिक तेजी हो सकती है। दूसरी बड़ी वजह विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को करीब 2,982 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना। तीसरी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी रही। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट से भारत जैसे तेल आयातक देश को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। इससे महंगाई का दबाव कम होने और अर्थव्यवस्था को फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान यूनिलीवर का मुनाफा घटा, शेयरों में 7% तक की भारी गिरावट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments