Friday, September 11, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाफोन से कंट्रोल होगी SUV, हुंडई लाया स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर; पार्किंग में...

फोन से कंट्रोल होगी SUV, हुंडई लाया स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर; पार्किंग में खड़ी कार को कोई छू भी नहीं पाएगा!


अगर आपकी कार घर, ऑफिस या बाजार की पार्किंग में खड़ी है और आपको चोरी का डर रहता है, तो हुंडई का नया फीचर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। हुंडई मोटर इंडिया ने चुनिंदा Venue और Venue N Line वेरिएंट्स में एक नया रिमोट इमोबिलाइजर फीचर पेश किया है। इसकी मदद से कार मालिक अपने स्मार्टफोन से पार्किंग में खड़ी कार को दोबारा स्टार्ट होने से रोक सकते हैं।

फोन से कार को कर सकेंगे इमोबिलाइज

हुंडई का नया ब्लूलिंक रिमोट इमोबिलाइजर फीचर कंपनी के ब्लूलिंक ऐप के जरिए काम करता है। अगर कार पार्क है, तो मालिक ऐप से रिमोटली इम्मोबिलाइजर एक्टिव कर सकता है। इसके बाद कार को बिना अनुमति के दोबारा स्टार्ट नहीं किया जा सकेगा। इस फीचर की खास बात यह है कि अगर मालिक ने पहले से इमोबिलाइजर एक्टिव नहीं किया था और बाद में उसे कार चोरी होने का शक होता है, तो वह ऐप के जरिए इसे दूर से एक्टिव कर सकता है। हालांकि, उस समय कार चल रही हो तो यह फीचर उसे बंद नहीं करेगा। कार के रुकने और इंजन बंद होने के बाद ही वह दोबारा स्टार्ट होने से रोक दी जाएगी।

किन Venue मॉडल्स में मिलेगा फीचर?

फिलहाल यह सुविधा ccNC से लैस Venue HX10 और Venue N Line N10 वेरिएंट में उपलब्ध है। नवंबर 2025 से बिक चुकी योग्य कारों में यह फीचर Controller Over-the-Air (C-OTA) अपडेट के जरिए रिमोटली दिया जाएगा। इसके लिए ग्राहक को कार लेकर वर्कशॉप जाने की जरूरत नहीं होगी। सितंबर 2026 से ccNC वाले Venue HX10 और Venue N Line N10 में यह फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है। कंपनी आने वाले समय में इसे चुनिंदा मौजूदा ब्लूलिंक मॉडल्स और नए कनेक्टेड वाहनों तक भी पहुंचाने की योजना बना रही है।

चोरी होने पर कार की लोकेशन भी मिलेगी

ब्लूलिंक ऐप में मौजूद लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से कार की लोकेशन भी देखी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर इससे वाहन को ट्रैक करने में मालिक और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मदद मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए कार का नेटवर्क से कनेक्ट रहना जरूरी है। कंपनी के मुताबिक इमोबिलाइजर और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं कार की पावर, वायरिंग और नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसी कुछ शर्तों पर निर्भर करती हैं।

8 लाख से ज्यादा कारों में ब्लूलिंक

हुंडई के मुताबिक भारत में 8 लाख से ज्यादा कनेक्टेड वाहन ब्लूलिंक प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। यह सुविधा कंपनी के 15 में से 11 मॉडल्स में उपलब्ध है। मॉडल के आधार पर ब्लूलिंक में 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जिनमें SOS, इमरजेंसी असिस्टेंस, क्रैश नोटिफिकेशन, रिमोट व्हीकल स्टेटस और व्हीकल लोकेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अगस्त में गाड़ियों की जमकर हुई खरीदारी! महिंद्रा की बिक्री 42% उछली, हुंडई-टाटा ने भी किया कमाल





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments