Wednesday, June 3, 2026
HomeBreaking Newsपीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत,...

पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए


इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल सीजन 2026 में अपना परचम लहराया है. सालों से निराश टीम अब चीता सी तेज दौड़ लगाते हुए लगातार दूसरी बार जीत चुकी है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला हुआ था. इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की. मैच के बाद भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए खुद को आरसीबी का लकी चार्म बताया है. 

पीवी सिंधु पिछले कुछ सालों से बेंगलुरु में रह रही हैं. अब जब दूसरी बार आरसीबी फिनाले जीत चुकी है. इस पर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया. उन्होंने शहर में अपने आने को आरसीबी की हालिया सफलता से जोड़ा. सिंधु ने लिखा ‘आरसीबी के फैंस, मैं यह नहीं कह रही कि मैं आप लोगों के लिए लकी चार्म हूं. लेकिन जब से मैं बेंगलुरु आई हूं, तब से हर साल आप लोगों ने ट्रॉफी जीती है. जरा हिसाब लगाइए.’

उन्होंने आगे लिखा ‘शानदार आरसीबी टीम, खिलाड़ियों, स्टाफ, मालिकों और फैंस को बहुत-बहुत बधाई. इस फ्रेंचाइजी ने इन सालों में कितनी ही भावनाएं, जुनून, दिल टूटने के पल, विश्वास और प्यार समेटे हैं. इसे लगातार दो बार चैंपियन बनते देखना सचमुच बेहद खास है.’
 
फिनाले में आरसीबी और एसआरएच का मुकाबला

पीवी सिंधु हैदराबाद की रहने वाली हैं और उनका जन्म भी वहीं हुआ था. हालांकि कुछ समय से वे  बेंगलुरू में रह रही हैं. सिंधु सनराइजर्स हैदराबाद की फैन भी हैं. कई बार स्टेडियम में उन्हें एसआरएच को सपोर्ट करते हुए देखा गया है. वह चाहती थीं कि आरसीबी और सनराइजर्स के बीच फाइनल हो. इसपर उन्होंने लिखा ‘हैदराबाद और आरसीबी का फाइनल तो एक सपना ही होता. एसआरएच और आरसीबी का मुकाबला हम सभी को, सबसे अच्छे तरीके से, पूरी तरह से जज्बाती कर देता.’

आखिरी में पोस्ट के जरिए पीवी सिंधु ने अनन्या बिरला को भी बधाई दी और लिखा- मेरी प्यारी दोस्त अनन्या बिराल और उनके शानदार परिवार को बहुत-बहुत बधाई. टीम के मालिक बनना और तुरंत ही चैंपियनशिप जीत लेना, यह तो सच में किसी ‘मेन कैरेक्टर’ वाली बात है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments