Tuesday, July 7, 2026
HomeBreaking Newsपाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत...

पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन


पाकिस्तान में बनने वाली एक क्रीम पर भारत सरकार ने एक्शन लिया है. इस क्रीम का नाम गोरी ब्यूटी क्रीम है. इस क्रीम पर सरकार ने पूरी तरह से बैन लगा दिया है. इस क्रीम को लेकर दावा किया जाता है, कि इस क्रीम को लगाने से त्वचा गोरी हो जाती है. लेकिन जब इसकी जांच की गई तो क्रीम में हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक तत्व मिले हैं. 

पाकिस्तान की इस क्रीम से किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम आई सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर में कुछ महिलाओं ने इस क्रीम का इस्तेमाल किया. इसके बाद उन्हें किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगी. इसके बाद महाराष्ट्र के खाद्य और औषधि प्रशासन यानी एफडीए ने इस क्रीम की जांच की. जांच में क्रीम में मरक्यूरी जैसे जहरीले तत्व मिले. इसके बाद पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम पर बैन लगा दिया गया.

खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड

क्रीम में एक्सपायरी डेट भी नहीं, शरीर पर गंभीर असर की वॉर्निंग

इधर, बताया जा रहा है कि इस क्रीम पर एक्सपायरी डेट भी नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक, क्रीम के इस्तेमाल में शरीर पर कई गंभीर और नुकसानदायक असर पड़ सकता है. इधर एफडीए ने लोगों से कहा है कि इस क्रीम को न खरीदें. न ही इसका यूज करें. 

क्रीम को लेकर पूरे महाराष्ट्र में की जा रही छापेमार कार्रवाई

अब इस क्रीम की जब्ती को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पूरे महाराष्ट्र में छापेमारी की जा रही है. इस क्रीम को महिलाओं ने ऑनलाइन वेबसाइट से ऑर्डर किया था. कुछ महिलाएं दो सालों से इसका उपयोग कर रही थीं. पूरे महाराष्ट्र में इस ब्यूटी क्रीम को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है. 

नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments