Thursday, May 28, 2026
Homeशिक्षापटना के ज्ञान भवन में नौकरी की बारिश, रोजगार मेले के दूसरे...

पटना के ज्ञान भवन में नौकरी की बारिश, रोजगार मेले के दूसरे दिन 3659 युवाओं को मिला तोहफा


बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में चल रहे रोजगार मेले में नौकरियों की बारिश हो रही है. मंगलवार (26 मई) को इस मेले का दूसरा दिन था. उस दौरान युवाओं में नौकरी पाने को लेकर काफी उत्साह दिखा 

क्या है यह आयोजन?

पटना के ज्ञान भवन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया है. यह मेला पूरी तरह से स्वास्थ्य (मेडिकल) और उससे जुड़े क्षेत्रों पर आधारित है. इस भव्य रोजगार मेले का आयोजन ‘युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग’ के अंतर्गत काम करने वाले ‘बिहार कौशल विकास मिशन’ की ओर से किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के उन युवाओं को अच्छा मंच देना है, जो पढ़ाई के बाद अस्पतालों या स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं.

दूसरे दिन इतने युवाओं को मिली जॉब

26 मई का दिन हजारों परिवारों के लिए खुशखबरी लेकर आया. मेले के दूसरे दिन कुल 3659 युवाओं का चयन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न बड़ी कंपनियों और अस्पतालों में हुआ. नौकरी पाने वाले कुल 3659 युवाओं में 3050 पुरुष और 609 महिलाएं शामिल हैं. इस रोजगार मेले में मेदांता, अपोलो, पारस, रुबन, अखण्ड ज्योति और पोर्टिया आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया. 

747 युवाओं को विदेश जाने का मौका

इस रोजगार मेले से युवाओं को विदेशों में भी नौकरी के मौके मिले. दरअसल, 747 युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए चुना गया. 

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जुलाई में होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

QR कोड से रजिस्ट्रेशन की आसान सुविधा

इस बार रोजगार मेले को बेहद आधुनिक और सरल बनाया गया है. नौकरी की तलाश में बिहार के अलग-अलग जिलों और दूर-दराज के गांवों से काफी युवा पटना पहुंच रहे हैं. उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ रही है. मेले में क्यूआर (QR) कोड की सुविधा दी गई है. युवा बस अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं और उनका रजिस्ट्रेशन आसानी से हो जाता है. 

अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का भी लगा जमावड़ा

विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए कई जानी-मानी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी इस मेले में स्टॉल लगाया. इनमें मुख्य रूप से ब्लू सीज टैलेंट एलएलपी, मैजिक बिलियन, 2 कॉम्स जॉब्स एकेडमी, अल्फा मैनपावर, केयर 24 और एम्परसैंड इंटरनेशनल मोबिलिटी जैसी नामी संस्थाएं मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जुलाई से 211 नए डिग्री कॉलेजों में होगी पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments