Wednesday, May 6, 2026
Homeशिक्षागुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.86% छात्रों ने मारी बाजी, जानें...

गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.86% छात्रों ने मारी बाजी, जानें चेक करने के आसान तरीके


गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज (6 मई) सुबह 8 बजे 10वीं (SSC 2026) कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल पूरे राज्य में कुल 83.86 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. आइए जानते हैं कि इन नतीजों को चेक करने के आसान तरीके क्या हैं?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ आधिकारिक ऐलान

रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई. गुजरात के प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्री प्रद्युमन वाजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट का ऐलान किया. उन्होंने सभी सफल छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

गुजरात बोर्ड की 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 15,27,724 छात्र शामिल हुए थे. इन परीक्षाओं को बिना किसी नकल और परेशानी के संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 1701 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. सिर्फ 10वीं कक्षा की बात करें तो साल 2026 की इस बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 9,07,175 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. पिछले साल के मुकाबले इस साल पास होने वाले छात्रों की संख्या और पासिंग प्रतिशत दोनों में बढ़त देखने को मिली है. पिछले साल 7 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी थी और पास होने वालों का प्रतिशत 83.08% रहा था. वहीं, इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 83.86% हो गया है.

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर आधिकारिक वेबसाइट पर काफी लोग आ जाते हैं, जिससे वेबसाइट थोड़ी धीमी चल सकती है. आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

  • सबसे पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के ब्राउजर में गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org खोलें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाते ही आपको SSC-2026 Exam Result का डायरेक्ट लिंक दिखाई देगा. यह लिंक अब पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है, इस पर क्लिक करें.
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहां एक बॉक्स में आपसे आपका छह अंकों का सीट नंबर मांगा जाएगा.
  • अपना सीट नंबर बिल्कुल सही-सही भरें और उसके ठीक बगल में दिए गए Go बटन पर क्लिक कर दें.
  • बटन दबाते ही आपका पूरा स्कोरकार्ड (मार्कशीट) आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इस स्कोरकार्ड में आपके हर विषय के नंबर और पास/फेल का स्टेटस लिखा होगा. इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

व्हाट्सएप और SMS से रिजल्ट देखने का सबसे तेज तरीका

कई बार इंटरनेट की स्पीड कम होने या वेबसाइट का सर्वर डाउन होने की वजह से रिजल्ट देखने में बहुत दिक्कत आती है. छात्रों की इस परेशानी को दूर करने के लिए बोर्ड ने इस बार व्हाट्सएप और SMS की खास सुविधा भी दी है. यह तरीका बहुत ही तेज और एकदम आसान है.

व्हाट्सएप का इस्तेमाल: अपने मोबाइल में व्हाट्सएप खोलें और बोर्ड के आधिकारिक नंबर 6357300971 पर अपना 6 अंकों का एग्जाम सीट नंबर टाइप करके सेंड कर दें. कुछ ही सेकेंड्स के अंदर आपका पूरा रिजल्ट आपके व्हाट्सएप मैसेज में आ जाएगा.

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

गुजरात बोर्ड के नियमों के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में और सभी विषयों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं.

कंपार्टमेंट परीक्षा का भी मौका

जो छात्र एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत अंक नहीं ला पाए हैं या फेल हो गए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. गुजरात बोर्ड ऐसे छात्रों को अपना साल बचाने का एक मौका देता है. ऐसे छात्र कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री या पूरक) परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, इन सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन जून 2026 के आखिरी हफ्ते में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: इस बार कितनी रहेगी नीट 2026 की कट ऑफ? चौंकाकर रख देगी एक्सपर्ट्स की यह बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments