Monday, August 3, 2026
HomeBreaking Newsक्या रेलवे स्टेशन पर पूरी रात रुक सकते हैं? जानिए रेलवे के...

क्या रेलवे स्टेशन पर पूरी रात रुक सकते हैं? जानिए रेलवे के ये नियम


Indian Railways Rules: अगर आपकी ट्रेन देर रात की है, सुबह के समय रवाना होने वाली है या फिर किसी कारण से आपको स्टेशन पर रुकना पड़ रहा है, तो ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल होगा कि क्या रेलवे स्टेशन पर पूरी रात रुक सकते हैं. अच्छी बात यह कि भारतीय रेलवे ने हाल ही में अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए यात्रियों को कुछ शर्तों के साथ स्टेशन पर रुकने की सुविधा देता है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बेहद जरुरी है. आइए जानते हैं…

क्या पूरी रात स्टेशन पर रुक सकते हैं?

  • अगर आपके पास वैध ट्रेन टिकट है तो आप रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं. 
  • आप प्रतीक्षालय (Waiting Hall) और वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • वहीं, कुछ बड़े रेलवे स्टेशनों पर रात में यात्रियों के लिए खास ठहरने की सुविधाएं भी होती हैं.

रेलव के कामकाज में लापरवाही, अधिकारियों पर गिरी गाज, जबरन रिटायर किए गए

रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी की सुविधा

  • रेलवे कई स्टेशनों पर यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी की सुविधा देता है.
  • इन सुविधाओं का फायदा सिर्फ वैध टिकट रखने वाले यात्री ही उठा सकते हैं. 
  • रिटायरिंग रूम को आमतौर पर 12 घंटे, 24 घंटे या अधिकतम 48 घंटे तक के लिए बुक कर सकते हैं.
  • लंबा इंतजार होने पर यह ऑप्शन काफी आरामदायक माना जाता है.
  • आप ऑनलाइन या स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्था के जरिए इनकी बुकिंग कर सकते हैं.

बिना टिकट रुकने पर क्या हो सकता है?

  • बिना वैध टिकट स्टेशन पर लंबे समय तक रुकना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है.
  • रेलवे अधिकारी पहचान और आपसे जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं.
  • सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है.

अगर TTE या TC बिना टिकट पकड़ ले तो क्या करें?

  • घबराने या बहस करने से बचें.
  • जांच अधिकारी को अपना टिकट दिखाएं.
  • रेलवे नियमों के मुताबिक किराया और जुर्माना जमा करें.
  • अगर आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट है, तो उसे जरूर दिखाएं.
  • सुरक्षा कारणों से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) या अन्य अधिकारी पूछताछ कर सकते हैं.

दिल्ली लक्ष्मी योजना: दो टुकड़ों में मिलेंगे 2500 रुपए, FD या RD कराएगी सरकार



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments