Friday, June 26, 2026
HomeBreaking Newsऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और...

ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर


फुटबॉल ऐसे ही दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल नहीं है. जब प्रत्येक चार साल में फीफा वर्ल्ड कप आता है तो दुनिया भर के फुटबॉल फैंस पर इसका खुमार सिर चढ़कर बोलता है. इस समय यूएसए, मेक्सिको और कनाडा में फीफा वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. दुबई के एक जौहरी को वर्ल्ड कप का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसने 77 लाख रुपये से ज्यादा रकम वाली एक लीगो वर्ल्ड कप ट्रॉफी बना डाली, जिसमें असली हीरे जड़े हुए हैं.

सबसे पहले जान लीजिए कि ‘लीगो’ क्या होता है? लीगो उस प्रक्रिया को कहते हैं जब प्लास्टिक के टुकड़ों को आपस में जोड़कर कोई प्रतिमा तैयार की जाए.

900 हीरे और 18 कैरेट सोने से बनाई ट्रॉफी

दुबई में रहने वाले जौहरी हेमंत करमचंदानी ने फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का लीगो सेट बनाया, जिसमें 900 असली हीरे जड़े हुए हैं और 18 कैरेट का सोना लगाया गया है. इसकी कीमत करीब 82 हजार यूएस डॉलर बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में 77 लाख रुपये से भी अधिक है. इसे आप भी घर ला सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने होंगे.

हेमंत करमचंदानी ने 2,842 टुकड़ों को जोड़कर फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी का लीगो सेट तैयार किया है. करमचंदानी कहते हैं कि वो पिछले 25 वर्षों से इस बिजनेस में हैं और अक्सर लोग कागज पर डिजाइन बनाकर लाते हैं और वो इसे सच्चाई का रूप देते हैं.

ट्रॉफी बनाने में कितने दिन लगे

हेमंत करमचंदानी कहते हैं कि उनके 10 वर्षीय बेटे ने एक लीगो सेट बनाया, जो बहुत बड़ा था. जब हेमंत ने उस ट्रॉफी को देखा तो उसे एक स्पेशल टच देने के बारे में सोच. हेमंत कहते हैं कि उनके बेटे को वह सेट तैयार करने में 3 दिन लगे थे, जिसके बाद हेमंत करमचंदानी को पूरा सेट तैयार करने में 35 दिन और लगे.

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की असली ट्रॉफी में 18 कैरेट असली सोना लगा हुआ है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या के लिए शाहरुख खान उठाएंगे ये कदम, KKR ने MI को ऑफर कर दी स्पेशल डील!



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments