Saturday, June 27, 2026
Homeव्यापारएलन मस्क के हाथ से गया 'ट्रिलियनेयर' का रिकॉर्ड, एक दिन में...

एलन मस्क के हाथ से गया ‘ट्रिलियनेयर’ का रिकॉर्ड, एक दिन में गंवाए 11.14 लाख करोड़; अब कितनी है दौलत?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एलन मस्क का ट्रिलियनेयर दर्जा SpaceX शेयरों में गिरावट से खत्म.
  • उनकी संपत्ति $1.32 ट्रिलियन से घटकर $946 बिलियन हो गई.
  • SpaceX ने AI परियोजनाओं हेतु $25 बिलियन के बॉन्ड बेचे.

Elon Musk: दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर के तौर पर एलन मस्क का छोटा सा दौर खत्म हो गया है. SpaceX (SPCX) और Tesla (TSLA) के शेयरों में भारी गिरावट के चलते उनकी संपत्ति में भारी गिरावट आई है और उन्होंने दुनिया के इकलौते ‘ट्रिलियनेयर’ होने का रिकॉर्ड गंवा दिया है.

मस्क को बड़ा झटका

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, बुधवार को मस्क की नेट वर्थ गिरकर 946 बिलियन डॉलर रह गई है. जबकि अभी दो हफ्ते से भी कम समय पहले उन्होंने लगभग 1.11 ट्रिलियन डॉलर और हाल ही में सबसे ज्यादा 1.32 ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ होने का रिकॉर्ड बनाया था.इस गिरावट के चलते भले ही मस्क अब ट्रिलियनेयर नहीं रहे, लेकिन अभी भी वह काफी बड़े अंतर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.हाल ही में 12 जून को नैस्डेक पर स्पेसएक्स के ऐतिहासिक आईपीओ के बाद मस्क की संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई थी. 

SpaceX के शेयर हुए क्रैश

16 जून को स्पेसएक्स के शेयर 225.64 डॉलर के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे, जिससे कंपनी की मार्केट कैप 2.5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई थी. हालांकि, इस हफ्ते स्पेसएक्स के शेयर अपने पीक से 30% तक लुढ़ककर 154-156 डॉलर के दायरे में आए. अकेले सोमवार (22 जून) को इसमें 16% तक की गिरावट आई. इससे मस्क के नेटवर्थ से एक झटके में 240 बिलियन डॉलर साफ हो गए. टेस्ला के शेयर भी बीते दो दिनों में 6-9% तक टूटकर 375.53 डॉलर के स्तर पर आ चुके हैं. इससे मस्क को हुए नुकसान का पैमाना और बढ़ गया है. 

क्यों गिरे स्पेसएक्स के शेयर? 

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, आईपीओ के तुरंत बाद स्पेसएक्स द्वारा अंतरिक्ष में नए डेटा सेंटर और एआई संबंधित परियोजनाओं के लिए 25 बिलियन डॉलर के बॉन्ड्स बेचने के ऐलान ने निवेशकों को सतर्क कर दिया. दरअसल, स्पेसएक्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग रेस में OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों को पछाड़ने के लिए Cursor AI नाम की एक स्टार्टअप कंपनी को 60 बिलियन डॉलर में खरीदने का सौदा किया है, जिसका भुगतान स्पेसएक्स के नए शेयर जारी करके किया जाएगा. इससे बाजार में मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 3.4% तक कम हो गई है. 

निवेशकों को इस बात का डर है AI पर खर्च का पैमाना बढ़ रहा है, लेकिन मुनाफा आने में अभी समय लगेगा. इससे डर से बाजार में कई बड़े टेक शेयर टूटे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Rishabh Pant Salary Cut: ऋषभ पंत के ’12 करोड़ के पे-कट’ पर बोले हर्ष गोयनका- कॉर्पोरेट लाइफ में यह सोचना भी असंभव 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments