![]()
ईरान की सेना ने कहा है कि फिलहाल इजराइल के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई खत्म हो गई है। लेकिन उसने चेतावनी दी है कि अगर इजराइल ने लेबनान पर फिर हमला किया तो ईरान पहले से ज्यादा कड़ा जवाब देगा। यह जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने दी है। इससे पहले ईरान ने रविवार रात 2 महीने बाद इजराइल पर हमला किया था। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा था कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों के जवाब में की गई थी। ईरानी हमले के बीच इंडियन नेवी होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास एक जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। भारतीय नाविकों के संगठन फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने इन नाविकों के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की यात्रा न करने और वहां मौजूद लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, सीजफायर पर संकट: अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। जवाब में इजराइल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। तेहरान, तबरीज और इस्फहान में धमाकों की खबरें हैं। 2. ईरान, इराक और सीरिया ने एयरस्पेस बंद किया: तनाव बढ़ने के बाद ईरान ने पश्चिमी हिस्से का एयरस्पेस अगली सूचना तक बंद कर दिया। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। 3. अमेरिका ने होर्मुज में दो और ईरानी ड्रोन मार गिराए: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बने दो ईरानी ड्रोन को मार गिराया गया। लगातार दूसरे दिन अमेरिका ने ऐसे ड्रोन गिराने का दावा किया है। 4. ईरान बोला- अमेरिका के बदलते रुख से अटकी बातचीत: ईरान ने कहा कि अमेरिका के बार-बार बदलते रुख के कारण वार्ता आगे नहीं बढ़ रही। तेहरान ने एक बार फिर यूरेनियम संवर्धन के अधिकार और विदेशों में फ्रीज अरबों डॉलर की संपत्तियां जारी करने की मांग दोहराई। 5. वर्ल्ड कप में ईरानी टीम को मैच वाले दिन ही अमेरिका छोड़ना होगा:अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों के कारण ईरान की फुटबॉल टीम को अमेरिका में सिर्फ मैच खेलने की अनुमति मिलेगी। टीम को मैच के दिन ही अमेरिका छोड़ना होगा, इसलिए उसने अपना ट्रेनिंग बेस एरिजोना की जगह मेक्सिको में बनाया है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
ईरान ने इजराइल पर हमले रोके:कहा- लेबनान पर हमला किया तो और अटैक करेंगे; होर्मुज में फंसे 24 भारतीयों का रेस्क्यू जारी
RELATED ARTICLES


