Wednesday, June 24, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीआधार ऐप में जुड़ेगा नया फीचर, 1 जुलाई से फ्री में अपडेट...

आधार ऐप में जुड़ेगा नया फीचर, 1 जुलाई से फ्री में अपडेट कर पाएंगे ई-मेल अड्रेस


UIDAI लोगों की सहूलियत के लिए 1 जुलाई से नए आधार ऐप में मोबाइल नंबर, अड्रेस के साथ-साथ ई-मेल अड्रेस लिंक या अपडेट करने वाला फीचर जोड़ने वाला है। यह सर्विस शुरू में फ्री रहेगी, जिसमें यूजर्स अपने आधार कार्ड के साथ ई-मेल अड्रेस अपडेट करा सकेंगे। आम तौर पर आधार कार्ड से साथ ई-मेल अड्रेस अपडेट कराने के लिए 75 रुपये चार्ज किया जाता है, लेकिन 1 जुलाई से यह पूरी तरह फ्री रहेगा।

फ्री में अपडेट कराएं ई-मेल

UIDAI के मुताबिक, आधार कार्ड धारक 1 जुलाई 2026 से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक अपने आधार कार्ड के साथ ई-मेल अड्रेस फ्री में अपडेट करा सकेंगे। तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम को देखते हुए UIDAI ने लोगों को आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर के अलावा ई-मेल अड्रेस भी जोड़ने की सलाह दी है।

ई-मेल अड्रेस अपडेट कराने का फायदा ये मिलेगा कि यूजर्स को आधार कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और अपडेट समय पर मिलते रहेंगे। यही नहीं, आधार कार्ड का OTP भी ई-मेल अड्रेस पर प्राप्त होगा। अगर, आपने अभी तक अपने आधार कार्ड के साथ अपना ई-मेल नहीं जोड़ा है तो फ्री में अपडेट करने का यह सुनहरा मौका है। आधार कार्ड में ई-मेल अड्रेस अपडेट करने के लिए आपके फोन में नए आधार ऐप का होना जरूरी है। यह ऐप Andorid 9 और iOS 16 से ऊपर के वर्जन में काम करता है।

इस तरह करें ई-मेल अपडेट

  • आधार ऐप के अलावा आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर भी आधार कार्ड के साथ ई-मेल अपडेट कर सकते हैं।
  • आप आधार की वेबसाइट पर जाकर ई-मेल वेरिफिकेशन पेज पर जाएं।
  • यहां अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • फिर वेरिफाई ई-मेल अड्रेस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और रिक्वेस्ट सबमिट करें।
  • यहां आपको अपने आधार कार्ड के साथ लिंक ई-मेल अड्रेस का पता लग जाएगा।

आप नए आधार ऐप में जाकर भी अपने कार्ड से लिंक ई-मेल अड्रेस का पता लगा सकते हैं।

  • इसके लिए आपको फोन में नया आधार ऐप इंस्टॉल करना होगा।
  • ऐप में लॉग-इन करने के बाद प्रोफाइल वाले ऑप्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रोफाइव वाले सेक्शन में आपकी ई-मेल अड्रेस की जानकारी मिल जाएगी।
  • नीचे अपडेट डिटेल्स वाले ऑप्शन पर टैप करके आधार कार्ड से लिंक ई-मेल अड्रेस को अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Redmi Note 17 में मिलेगी 9000mAh की दमदार बैटरी? लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments