शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने देश में बढ़ती महंगाई और सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चुनाव खत्म हो गया है अब सब कुछ महंगा हो जाएगा. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के काल में जब तक वोटिंग नहीं होती है तब तक सब कुछ ठीक रहता है. अब वोटिंग खत्म हो गई है एलपीजी महंगी हो गई. यात्राएं महंगी हो जाएंगी.
उन्होंने आगे कहा कि अब यातायात महंगा हो जाएगा. हवाई जहाज के टिकट महंगे हो जाएंगे. इस पर पीएम मोदी कहेंगे कि यह तो अंतरराष्ट्रीय स्थिति है. हमारे यहां सब कुछ ठीक है. पीएम कहते हैं कि हमारे यहां ईंधन का पूरा भंडार पड़ा है. मैं पूछता हूं कि कहां है? आपका कौन पूछता है.
महाराष्ट्र: 4 लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट, FDA का खुलासा, तरबूज में नहीं पाई गई मिलावट
बंगाल में दोबारा मतदान पर क्या बोले संजय राउत?
बंगाल के 15 पोलिंग स्टेशनों पर ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर दोबारा वोटिंग की जा रही है. इस पर संजय राउत ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी देश में हर जगह हो रही है. महाराष्ट्र में हो गई, असम में हो गई. लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जागरूक हैं इसलिए दोबारा से मतदान हो रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी चुनाव आयोग के भ्रष्ट कारोबार के साथ संघर्ष कर रही है. इसलिए इनको दोबारा मतदान करना पड़ रहा है.
सुप्रिया सुले के ट्रैफिक में फंसने पर क्या कहा?
महाराष्ट्र दिवस के कार्यक्रम में जाने के दौरान सांसद सुप्रिया सुले 2 घंटे तक ट्रैफिक में फंसी रही. इस पर संजय राउत ने कहा कि एक सांसद फंस गई थी. ठीक है लेकिन, हजारों-लाखों वहां पांच-पांच, छह-छह घंटे तक फंस गए थे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लोग दिखावा कर रहे हैं. मैं सीएम को इसके लिए दोष नहीं दूंगा, लेकिन उनका प्रशासन जो चमचागिरी में व्यस्त है.
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सादगी से करो. लोगों को पता है आपने आयोजित किया है. देश के स्वतंत्रता संग्राम में आप नहीं थे, फिर भी आपकी वजह से देश को आजादी मिल गई है. महाराष्ट्र की किसी भी लड़ाई में आप नहीं थे, लेकिन हम कहते हैं कि आप थे.
आगे कहा कि आपके लोग मारे गए. हमारे लोग नहीं मारे गए. वह जनसंघ वाले आपके लोग थे. संजय राउत ने कहा कि यह नोटंकी बंद करो. देश और महाराष्ट्र के संग्राम में आप कहीं नहीं थे. फिर भी आप उसका श्रेय लीजिए, लेकिन लोगों को इतनी यातनाएं नहीं दीजिए.
महाराष्ट्र: पुणे के मावल में 4 लोगों की मौत, सेल्फी लेते वक्त डैम में गिरने से 3 डूबे


