Monday, September 7, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाअगस्त में बिकीं कुल 24,23,201 गाड़ियां- सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की...

अगस्त में बिकीं कुल 24,23,201 गाड़ियां- सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भी हिस्सेदारी बढ़ी


देश में गाड़ियों की खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51 प्रतिशत बढ़कर 24,23,201 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सोमवार को कहा कि पिछले साल अगस्त में भारत में गाड़ियों की कुल खुदरा बिक्री 20,62,038 रही थी। भारत में पहली बार पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की बिक्री में ऑप्शनल फ्यूल (CNG, Hybrid और Electric) की हिस्सेदारी 41.95 प्रतिशत हो गई, जो पेट्रोल की 40.85 प्रतिशत हिस्सेदारी से ज्यादा है। एक साल से कुछ ज्यादा समय पहले तक पेट्रोल की हिस्सेदारी बाकियों की तुलना में करीब 11 प्रतिशत ज्यादा थी लेकिन अब ये बढ़त खत्म हो गई है। 

अगस्त 2026 रहा अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री वाला अगस्त

फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, ”अगस्त 2026 भारतीय वाहन खुदरा बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री वाला अगस्त रहा। हालांकि, मानसून की सुस्ती और जुलाई में गणेश चतुर्थी और ओणम से जुड़ी खरीदारी का कुछ हिस्सा सितंबर में चले जाने से जुलाई के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में खुदरा बिक्री 6.48 प्रतिशत कम रही।” 

सालाना आधार पर बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा अगस्त 2025 के कमजोर आधार के कारण

फाडा अध्यक्ष ने कहा, ”सालाना आधार पर बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा अगस्त 2025 के कमजोर आधार के कारण है। उस समय खरीदार जीएसटी 2.0 के तहत दरों में कटौती का इंतजार करते हुए खरीदारी टाल रहे थे। डीलरों का कहना है कि त्योहारों से जुड़ी शुरुआती खरीदारी उनकी अपनी उम्मीदों से कम रही।”

अगस्त में बिकीं 4,02,398 पैसेंजर कार

सितंबर 2025 में जीएसटी की दरों में कटौती के बाद से ऑटो इंडस्ट्री में लगातार मजबूत बढ़त दर्ज की जा रही है। इस बीच, अगस्त में पैसेंजर व्हीकल्स की खुदरा बिक्री 4,02,398 रही। जबकि अगस्त 2025 में ये 3,46,468 थी। इस तरह इसमें 16.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 

टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में भी बढ़ोतरी

फाडा के अनुसार, अगस्त में टू-व्हीलर्स की बिक्री 19.69 प्रतिशत बढ़कर 17,14,610 हो गई। जबकि पिछले साल अगस्त में ये 14,32,537 थी। पिछले महीने तिपहिया गाड़ियों की बिक्री 1,22,281 रही। जबकि अगस्त 2025 में ये 1,12,553 थी। इसमें 8.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इनके अलावा, कमर्शियल गाड़ियों की खुदरा बिक्री भी 14.45 प्रतिशत बढ़कर 90,769 हो गई, जबकि 2025 में ये 79,306 थी। 

ये भी पढ़ें

मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च की प्रीमियम और नए डिजाइन वाली नई बलेनो, चेक करें फीचर्स और कीमत





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments