Sunday, August 23, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाअगले हफ्ते ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन पर बैंकों की छुट्टी, इस राज्य में...

अगले हफ्ते ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन पर बैंकों की छुट्टी, इस राज्य में 3 दिन बंद रहेंगी शाखाएं, देखें RBI की लिस्ट


अगर अगले हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो तारीख देखकर ही घर से निकलें। 24 और 27 अगस्त को बैंक खुलेंगे, लेकिन इसके बाद 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम या दूसरे जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए पहले से प्लान बनाना बेहतर होगा। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। ATM, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए कई जरूरी काम किए जा सकते हैं।

25 अगस्त को कुछ शहरों में बैंक बंद

25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के कारण केरल में बैंक शाखाओं की छुट्टी रहेगी। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

26 अगस्त को कई राज्यों में छुट्टी

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद, बरावफात और मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं। इस दिन बैंक की शाखाओं में जाकर होने वाले काम नहीं किए जा सकेंगे। इसलिए जिन ग्राहकों को किसी जरूरी डॉक्यूमेंट, बैंक ड्राफ्ट, चेक या अन्य शाखा संबंधी काम के लिए बैंक जाना है, उन्हें तारीख का ध्यान रखना चाहिए।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर भी कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल जैसे राज्य शामिल हैं। रक्षाबंधन के कारण संबंधित क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होगी। बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं।

29 अगस्त को बैंक रहेंगे खुले

अगले हफ्ते लगातार छुट्टियों के बीच एक राहत की बात यह है कि 29 अगस्त, शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। इसकी वजह यह है कि अगस्त 2026 में 29 तारीख पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक शाखाएं हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं। इसके बाद 30 अगस्त, रविवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

ATM और ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी जारी

बैंक शाखाओं की छुट्टियों का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। ATM के जरिए कैश निकालने जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान और कई अन्य डिजिटल काम किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- FD कराने वालों के लिए बड़ी खबर! RBI ने बदल दिए बैंक डिपॉजिट के नियम, 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे नए रूल





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments