Wednesday, November 5, 2025
HomeखेलWPL 2026 – Harmanpreet, Mandhana and Jemima will be retained | WPL...

WPL 2026 – Harmanpreet, Mandhana and Jemima will be retained | WPL 2026- हरमनप्रीत, मंधाना और जेमिमा रिटेन: एलिसा हीली, दीप्ति और मेग लैनिंग को टीमों ने रिलीज किया; 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन


स्पोर्ट्स डेस्क52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
RCB ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ दिग्गज एलिस पेरी को भी रिटेन किया। - Dainik Bhaskar

RCB ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ दिग्गज एलिस पेरी को भी रिटेन किया।

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के मेगा ऑक्शन से पहले 5 टीमों की प्लेयर रिटेंशन लिस्ट रिलीज हो चुकी है। ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट अनुसार, भारत की वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर्स हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज को उनकी टीमों ने रिटेन कर लिया है।

वनडे वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली और पूर्व कप्तान मेग लैनिंग तक को टीमों ने रिलीज कर दिया। मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में हो सकता है।

वनडे वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन नहीं किया।

वनडे वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन नहीं किया।

दिल्ली और मुंबई ने 5-5 प्लेयर्स रिटेन किए डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 3 बार की रनर-अप टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा 5-5 प्लेयर्स को रिटेन किया। सीजन-2 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 ही प्लेयर्स को रिटेन किया। वहीं कभी फाइनल नहीं खेलने वालीं गुजरात जायंट्स ने 2 और यूपी वॉरियर्ज ने 1 ही प्लेयर को रिटेन किया।

ESPN के अनुसार, इन प्लेयर्स की रिटेंशन कन्फर्म:

  • दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद।
  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नैट सिवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, हैली मैथ्यूज।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटील।
  • गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी।
  • यूपी वॉरियर्ज: श्वेता सहरावत।

5 प्लेयर्स को रिटेन कर सकती हैं टीमें WPL में इस बार मेगा ऑक्शन होना है। ऑक्शन से पहले 5 टीमें 5-5 प्लेयर्स को ही रिटेन कर सकती हैं। इनमें 2 विदेश की और 3 भारतीय प्लेयर्स हो सकती हैं। भारतीयों में भी 2 ही अनकैप्ड प्लेयर्स को रिटेन करने की लिमिट हैं। जो टीमें 5-5 प्लेयर्स रिटेन नहीं करेंगी, उनके पास ऑक्शन में बाकी स्पॉट के लिए राइट टु मैच कार्ड (RTM) भी रहेगा।

उदाहरण के लिए RCB ने 4 प्लेयर्स को रिटेन किया। यानी उनके पास मेगा ऑक्शन में एक RTM कार्ड रहेगा। इसकी मदद से RCB अपनी टीम का हिस्सा रहीं सोफी मोलेनिक्स, रेणुका ठाकुर और सोफी डिवाइन जैसी प्लेयर्स को ऑक्शन में फिर से अपना हिस्सा बना सकेगी।

2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 5 प्लेयर्स को रिटेन किया।

2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 5 प्लेयर्स को रिटेन किया।

मुंबई-दिल्ली के पास सबसे कम पर्स रहेगा सभी टीमों के पास 15-15 करोड़ रुपए का पर्स था। रिटेंशन में प्लेयर-1 पर 3.5 करोड़ रुपए, प्लेयर-2 पर 2.5 करोड़, प्लेयर-3 पर 1.75 करोड़, प्लेयर-4 पर 1 करोड़ और प्लेयर-5 पर 50 लाख रुपए खर्च होते।

अगर कोई टीम 5 प्लेयर्स को रिटेन करती है तो उनके 9.25 करोड़ रुपए खर्च हो जाएंगे। इस हिसाब से मुंबई और दिल्ली के पास ऑक्शन में 5.75 करोड़ रुपए ही रहेंगे। उनके पास RTM कार्ड भी नहीं रहेगा। इसी तरह RCB के पास 6.25 करोड़ रुपए के साथ 1 RTM कार्ड है।

गुजरात 9 करोड़ रुपए के पर्स और 3 RTM कार्ड के साथ ऑक्शन में उतरेगी। वहीं यूपी ने एक अनकैप्ड प्लेयर को ही रिटेन किया, इसलिए टीम 14.50 करोड़ रुपए के पर्स और 4 RTM कार्ड के साथ ऑक्शन में आएगी।

मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपए के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी।

मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपए के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी।

2023 में शुरू हुआ था WPL विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 2023 में हुई थी। तब मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खिताब जीता था। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे सीजन का टाइटल उठाया। वहीं हरमन की कप्तानी में ही मुंबई ने 2025 में दूसरी बार भी खिताब जीता। तीनों बार मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ही रनर-अप रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments