Wednesday, April 8, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीWhatsApp ला रहा है नॉइस कैंसिलेशन फीचर, शोरगुल-भीड़भाड़ वाली जगहों पर आएगी...

WhatsApp ला रहा है नॉइस कैंसिलेशन फीचर, शोरगुल-भीड़भाड़ वाली जगहों पर आएगी एकदम क्लियर आवाज


WhatsApp  New Feature: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है और इसके लिए लगातार टेस्टिंग भी करता रहता है। मेटा के स्वामित्व वाला ये मैसेजिंग ऐप इस समय नॉइस कैंसिलेशन फीचर पर काम कर रहा है जिसके जरिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरीएंस और भी बढ़िया होगा। ये फीचर फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स के लिए देखा गया है। नॉइस कैंसिलेशन फीचर की मदद से बैकग्राउंड का शोर ऑटोमैटिक तरीके से कम किया जाता है और शोरगुल और भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी वॉइस कॉल और वीडियो कॉल में आवाज़ एकदम साफ आती है।

WhatsApp में नॉइस कैंसिलेशन फीचर का फायदा

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर नॉइस कैंसिलेशन फीचर को जल्द ही इंट्रोड्यूस करने वाला है, इसके जरिए वीडियो और वॉइस कॉल पर बात करते समय रियलटाइम बैकग्राउंड शोर को कम किया जा सकता है और ये भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी क्लियर आवाज की सुविधा देता है। इस फीचर को मुख्य तौर पर इसलिए लाया जा रहा है जिससे आउटडोर संवाद या कन्वर्सेशन ज्यादा साफ हो सकेगा और इसमें ट्रैफिक का शोर, हवा की आवाज़ और दूसरे किसी तरह की आवाज़ में डिस्टर्बेंस ना हो।

नॉइस कैंसिलेशन फीचर फिलहाल एंड्रॉइड पर बीटा यूजर्स के लिए देखा गया है, अगर आपने बीटा टेस्टिंग के फीचर्स का ऑप्शन रखा है तो आप कॉलिंग सेक्शन में 2.26.14.14 अपडेट के साथ इस फीचर को देख सकते हैं। ये फीचर व्हाट्सऐप में धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है और फिलहाल हर एक के लिए इसे देख पाना मुमकिन नहीं है।

ये फीचर कैसे काम करेगा

नॉइस कैंसिलेशन फीचर आमतौर पर डिफॉल्ट मोड में होता है जब यूजर कॉल करता है। इस ऑप्शन को कॉल इंटरफेस के जरिए ऑन और ऑफ किया जा सकता है। हालांकि इसमें एक ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस फीचर से आपकी आवाज़ दूसरे छोर पर कॉल सुन रहे शख्स को साफ सुनाई देगी लेकिन ये उनकी आवाज को बेहचर तब तक नहीं बनाएगा. जब तक उन्होंने भी ये नॉइस कैंसिलेशन फीचर ऑन ना किया हो। इसके जरिए इस बात को सुनिश्चित किया गया है कि हर एक मेंबर कॉल में क्लैरिटी का अनुभव कर सके।

WhatsApp का मकसद है कि इस फीचर के जरिए रिमोट एंप्लाइज, स्टूडेंट्स और उन लोगों के लिए कॉलिंग एक्सपीरीएंस बेहतर बनाया जाए जो लगातार शोर वाले माहौल में बात करते हैं। इसके जरिए कॉलर्स अपना माहौल बदले बिना साफ कॉलिंग एक्सपीरीएंस हासिल कर सकते हैं। कई बार बैकग्राउंड नॉइस इतना ज्यादा होता है कि वो मेन आवाज़ को दबा देता है, तो ऐसे में नॉइस कैंसिलेशन फीचर बेहद काम का साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें 

Redmi Note 17 Pro Max में 7-इंच डिस्प्ले और 10,000mAh बैटरी का दावा, लीक में मिली जानकारी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments