WhatsApp Profile Picture: WhatsApp पर फोटो यानी प्रोफाइल फोटो वाले कॉन्टेक्ट्स को ढूंढना आसान होता है और ये आपको मैसेज भेजने के लिए उन्हें पहचानने में मदद करता है। हालांकि हम सभी के WhatsApp पर कोई न कोई ऐसा कॉन्टैक्ट जरूर होता है जो कभी प्रोफाइल फोटो नहीं लगाता। या कभी-कभी, कोई अचानक से अपनी प्रोफाइल फोटो हटा देता है और आपको बस एक खाली गोला दिखाई देता रहता है। अब यह जल्द ही बदल सकता है। खबरों के मुताबिक WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर की तरफ से भले ही सेट ना की गई हो लेकिन उनकी फोटो को भी डिस्प्ले फोटो के रूप में दिखा सकता है। WhatsApp प्रोफाइल फोटो के काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं कर रहा है यह सिर्फ उस जगह को भर रहा है जहां कोई प्रोफाइल फोटो नहीं है।
कैसे काम करेगा ये फीचर?
WabetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक डिफॉल्ट खाली आइकन दिखाने के बजाय, WhatsApp आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव की गई फोटो को दिखाना शुरू कर सकता है। इसलिए अगर आपने पहले से ही किसी की फोटो उनके कॉन्टैक्ट कार्ड में सेव कर रखी है तो WhatsApp उस इमेज का इस्तेमाल करके उसे चैट में दिखा सकता है। इससे दूसरे व्यक्ति के लिए कुछ भी नहीं बदलेगा, बस आपके फोन पर वह अलग तरह से दिखाई देगी। आसान तरीके से कहें तो आपको खाली DP की जगह एक फोटो दिखाई देगी भले ही उस कॉन्टैक्ट ने कोई फोटो अपलोड न की हो।
यह फीचर आपके लिए कुछ चीजें बदल सकता है। सबसे पहले आपकी अपनी प्रोफाइल के लिए अगर आपने प्रोफाइल फोटो सेट नहीं की है तो WhatsAp आपके कॉन्टैक्ट कार्ड में सेव की गई इमेज दिखा सकता है लेकिन सिर्फ आपके लिए। दूसरे लोगों को खाली डीपी ही दिखाई देगी।
दूसरे कॉन्टैक्ट के मामलों में अगर किसी ने डीपी सेट नहीं की है या प्राइवेसी सेटिंग्स का उपयोग करके इसे छिपा दिया है तो WhatsApp आपके कॉन्टेक्ट्स में उनके लिए सेव की गई फोटो को दिखा सकता है। इसलिए भले ही उनकी डीपी छिपी हुई हो या हटा दी गई हो आप उन्हें आसानी से पहचान पाएंगे। केवल नामों पर निर्भर रहने के बजाय आपके पास एक विजुअल रेफरेंस होगा जिससे आपको आसानी होगी।
यह सुविधा आपको कब मिलेगी?
फिलहाल यह फैसिलिटी बीटा वर्जन में मुख्य तौर से iOS पर देखी गई है। कुछ यूजर्स इसे पहले ही ट्राई कर सकते हैं लेकिन बड़े पैमाने पर इसके रोलआउट की कोई निश्चित टाइमलाइन अभी तक नहीं है। साथ ही यह सिर्फ उन कॉन्टेक्ट्स के लिए काम करेगा जिन्हें आपने अपनी एड्रेस बुक तक पहुंच की अनुमति दी है।
ये भी पढ़ें
Redmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जानें कीमत


