
वीवो वी70 सीरीज
Vivo V series Launch In India: Vivo V70 सीरीज की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने आज घोषणा कर दी है और इस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने बता दिया है कि Vivo V70 Elite और Vivo V70 के भारत लॉन्च के लिए इसने कौनसा दिन चुना है। वीवो ने ऐलान किया है कि Vivo V70 सीरीज के फोन का लॉन्च फरवरी के तीसरे हफ्ते में किया जाएगा। Vivo V70 Elite और Vivo V70 की भारत में 19 फरवरी 2026 को लॉन्चिंग होगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि ये फोन भारत में दो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदे जासकेंगे। वीवो वी70 एलीट जो कि स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट से लैस होगा वहीं स्टैंडर्ड मॉडल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिप पर रन करेगा। कंपनी ने हाल ही में दोनों हैंडसेट का डिजाइन टीज किया है।
Vivo V70 Elite, Vivo V70 की लॉन्च डेट और समय
19 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे Vivo V70 Elite और Vivo V70 को लॉन्च किया जाएगा और ये फोन 50,000 रुपये की कीमत के अंदर लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज को मिड प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। कंपनी के फोन को लेकर कुछ दिन पहले जो लीक आए थे वो भी इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि ये फोन 55,000 रुपये से कम की रेंज में ही लॉन्च होने वाले हैं।
Vivo V70 Elite में मिलेंगे ये फीचर्स
Vivo V70 Elite को पैशन रेड पैशन रेड (Passion Red), सैंड बेज (Sand Beige) और ऑथेंटिक ब्लैक (Authentic Black) कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं Vivo V70 को पैशन रेड (Passion Red) और लेमन येलो (Lemon Yellow) कलर में पेश किया जा सकता है। Vivo V70 Elite में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। वहीं इसका स्टैंडर्ड मॉडल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 के साथ आएगा।
बैटरी और कैमरा
आने वाली वीवो वी70 सीरीज में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कैमरे की बात करें तो इस लाइनअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ Zeiss प्रोसेसर से ऑपरेटेड 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो ये दोनों फोन 50MP के मेन कैमरे के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिल सकता है।
फोन का डिस्प्ले
इस सीरीज के दोनों फोन 6.59 इंच के 1.5K AMOLED डिस्पले के साथ आ सकते हैं। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।
ये भी पढ़ें
UIDAI का बड़ा कदम, 2.5 करोड़ आधार नंबर हुए डिलीट, इस वजह से लिया फैसला


