Friday, March 27, 2026
HomeखेलVaibhav Suryavanshi Birthday 2026; IPL 2026

Vaibhav Suryavanshi Birthday 2026; IPL 2026


स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज 15 साल के हो गए हैं। वे अपना जन्मदिन IPL 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले मना रहे हैं।

IPL में डेब्यू करने के बाद से ही यह चर्चा लगातार चल रही थी कि वैभव को भारत की सीनियर टीम में कब मौका मिलेगा। अब 15 साल की उम्र पूरी करते ही उनका इंतजार खत्म हो गया है। ICC के प्लेयर एलिजिबिलिटी नियमों के अनुसार अब वैभव सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह पात्र हो गए हैं।

2020 में लागू हुआ था नियम ICC के प्लेयर एलिजिबिलिटी रेगुलेशंस के आर्टिकल 4.1 के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व तभी कर सकता है, जब सीरीज या टूर्नामेंट के पहले मैच तक उसकी उम्र कम से कम 15 साल हो। यह नियम नवंबर 2020 से लागू है। इसका मकसद युवा खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वैभव सूर्यवंशी के टॉप-3 रिकॉर्ड

वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बने। उन्होंने मात्र 14 साल और 32 दिन में अर्धशतक लगाया। सेकेंड पोजिशन पर कप्तान रियान पराग है, उन्होंने 17 साल 175 दिन में 2019 में फिफ्टी लगाई थी।

वैभव मुश्ताक अली में शतक लगाने वाले यंगेस्ट बैटर वैभव ने 10 दिन पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शतक लगाया था। 14 साल के वैभव टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 2 दिसंबर को ईडन गार्डन्स में महाराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। साथ ही वैभव 14 की उम्र में 3 टी-20 सेंचुरी लगाने वाले इकलौते प्लेयर हैं।

वैभव टी-20 में शतक लगाने वाले यंगेस्ट बैटर टी-20 क्रिकेट में अब तक के सबसे युवा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में शतक पूरा किया। इसके बाद, विजय जोल ने 18 साल 118 दिन में महाराष्ट्र के लिए मुंबई के खिलाफ 2013 में शतक लगाया था।

वैभव ने 8 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले

वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए अबतक 8 फर्स्ट क्लास और 8 ही लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। वैभव ने फर्स्ट क्लास मैचों में जहां 207 रन बनाएं हैं, तो वहीं लिस्ट-ए में उनके नाम 353 रन दर्ज हैं। उनके नाम 18 टी-20 में 701 रन दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments