देश में सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले मेडिकल ग्रेजुएट छात्रों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अब आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 रखी गई है. यह परीक्षा उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जिन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी सेवाओं में डॉक्टर बनने का सपना देखा है. CMS परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय विभागों और सेवाओं में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाती है. हर साल हजारों मेडिकल ग्रेजुएट इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करेंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कुछ मुख्य योग्यताएं हैं. जिसमें उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होनी चाहिए. MBBS के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ये जरूरी शर्तें हैं, इसलिए उम्मीदवारों को पहले अपनी योग्यता और आयु सुनिश्चित कर लेनी चाहिए.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC CMS 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 है. इसका मतलब है कि उम्मीदवार इस तारीख तक ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें ‘पंडित’ पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
आवेदन फीस
CMS परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फीस जमा करना होगा. सामान्य और अनारक्षित वर्ग 200 रुपये, महिला उम्मीदवार, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवार फीस से पूरी तरह छूट है. ऐसे में कई उम्मीदवारों को फीस का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1. UPSC CMS परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर CMS परीक्षा से जुड़ा रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगा.
3. उस लिंक पर क्लिक करके सभी मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें.
4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
5. अगर फीस लागू हो तो उसका भुगतान करें. लास्ट में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें – CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


