Tuesday, March 24, 2026
Homeशिक्षाUP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों...

UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?


अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर पर पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए बड़ी घोषणा की है. इस भर्ती के तहत कुल 1933 पदों को भरा जाएगा, जो युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है. 

इस बार भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा. खास बात यह है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर और नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है.

किस विभाग में कितने पद खाली?

इस भर्ती अभियान में कुल 1933 पद शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है. जिसमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के लिए कुल 537 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 1352 पद, सहायक परिचालक के लिए 44 पद शामिल हैं. इन पदों के माध्यम से पुलिस विभाग में तकनीकी और प्रशासनिक दोनों प्रकार की भूमिकाओं के लिए भर्तियां की जाएंगी. 

परीक्षा कब होगी?

भर्ती बोर्ड के अनुसार, इन सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच आयोजित करने की योजना है. हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए. 

यह भी पढ़ें – युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन

किसके लिए है यह मौका?

यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, कंप्यूटर या लेखा से जुड़े पदों में रुचि रखते हैं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की जाएगी, जिसकी पूरी जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी. 

कैसे पाएं पूरी जानकारी?

भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे आवेदन की तारीख, योग्यता (Eligibility), चयन प्रक्रिया, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न.इन सभी की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न रहें. परीक्षा में अभी समय है, इसलिए उम्मीदवार अभी से पढ़ाई शुरू करें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान पर खास ध्यान दें. साथ ही नियमित मॉक टेस्ट दें. 

यह भी पढ़ें –   BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म, जानिए किस समय और कैसे देख पाएंगे नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments