Tuesday, February 24, 2026
Homeव्यापारStocks to Watch Today: नए ऑर्डर और डील से चमक सकते हैं...

Stocks to Watch Today: नए ऑर्डर और डील से चमक सकते हैं इन कंपनियों के शेयर, दिख सकती है हलचल; जानिए डिटेल


Stocks in Focus Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 23 फरवरी के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 479.95 अंक तो वहीं निफ्टी 50 141.75 अंक उछलकर दिन की समाप्ति की थी.

कारोबारी दिन के दौरान कुछ कंपनियों ने अपने नए ऑर्डर और डील को लेकर जानकारी साझा की है. ऐसे में आज यानी मंगलवार, 24 फरवरी को इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, इन चुनिंदा शेयरों के बारे में….

एनबीसीसी शेयर

सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को ओडिशा के क्योंझर स्थित धरानीधर विश्वविद्यालय से 76.27 करोड़ रुपये का नया काम मिला है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी परिसर में एक एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल भवन और अन्य सहायक सुविधाओं का निर्माण करेगी.

साथ ही आसपास की सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे. इस अपडेट के बाद बाजार में आज कंपनी के शेयरों में गतिविधि बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

भारती एयरटेल शेयर

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी एनबीएफसी इकाई एयरटेल मनी लिमिटेड को विस्तार देने की दिशा में अहम योजना बनाई है. कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों और कारोबारों तक लोन पहुंचाकर देश में क्रेडिट असमानता को कम करना है.

इस योजना के तहत आने वाले कुछ वर्षों में कंपनी करीब 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी कर रही है. जिसमें एयरटेल की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत रहेगी. जबकि प्रमोटर समूह भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड के जरिए शेष 30 फीसदी निवेश किया जाएगा.

लुपिन लिमिटेड शेयर

फार्मा क्षेत्र की कंपनी लुपिन लिमिटेड को अपनी बायोसिमिलर आंखों की दवा रैनलुस्पेक के यूरोपीय बाजार में बिक्री के लिए यूरोपीयन कमीशन की स्वीकृति मिल गई है. यह अनुमति इंसानों के उपयोग से जुड़े मेडिकल उत्पादों की समिति की पॉजिटिव सिफारिश के बाद दी गई है. ऐसे में आज कंपनी शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकते हैं. 

वारी एनर्जीज लिमिटेड शेयर

सोमवार को वारी एनर्जीज ने जानकारी दी कि, सहायक कंपनी वारी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस ने जेडएफआई के साथ एक डील की है. इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में 2.5 मेगावाट के इलेक्ट्रोलाइजर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा. ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन के बढ़ावा देने के मकसद से यह डील की गई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: होली से पहले DA बढ़ोतरी का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीदें; जानें कब हो सकता है ऐलान



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments